एलन मेमेडी
ट्रूकॉलर के सहसंस्थापक
30 अक्टूबर 1984 को स्टॉकहोम में जन्में एलन मेमेडी टू्रकॉलर के सह-संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं। टू्रकॉलर पूरी दुनिया में कॉन्टैक्ट डिटेल्स खोजने में मदद करता है। यहां नाम और फोन नंबर से लोगों को खोज सकते हैं। इससे आप पता लगा सकते हैं कि आपको सही व्यक्ति की कॉल आ रही है या नहीं। एलन स्टॉकहोम में रॉयल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से कम्प्यूटर साइंस में बैचलर ऑफ साइंस की डिग्री प्राप्त कर चुके हैं।
होम इंटीरियर के लिए सर्च इंजन
एलन काफी क्रिएटिव व्यक्ति हैं। वह 23 साल की उम्र में स्वीडन में होम इंटीरियर के लिए सबसे बड़ा सर्च इंजन बना चुके हैं।वह एम्प्लॉई रिव्यू के लिए सबसे बड़ा नेटवर्क भी बना चुके हैं। जून 2009 में उन्होंने अपने एक एक दोस्त जरिंघलम के साथ मिलकर ट्रूकॉलर की स्थापना की। लोगों और फोन नंबर्स के बारे में जानकारी देने वाली यह सर्विस तेजी से पूरी दुनिया में मशहूर हुई।
जीवन में कोई काम छोटा नहीं
एलन ने अपने जीवन में कई तरह के काम किए हैं। उनका मानना है कि हर व्यक्ति को जीवन में उतार-चढ़ावजं का सामना करना पड़ता है, पर उनसे घबराने के बजाय सबक लेने का प्रयास करना चाहिए। वह कॅरियर के शुरुआती दौर में सेल्समेन के रूप् में भी काम कर चुके हैं। उनका मानना है कि जीवन में कोई भी काम छोटा नहीं होता है। हर काम को मन लगाकर पूरा करना चाहिए।
कड़ी मेहनत से मिलती है मंजिल
एलन ने शुरुआत में ट्रूकॉलर को एक ऑनलाइन फोरम के रूप् में बनाया था। यह सिबियन और माइक्रोसॉफ्ट विंडोज के लिए तैयार किया गया था। बाद में इसे एंड्रॉइड और आईफोन के लिए भी रिलीज किया गया। लोगों के बीच में तेजी से लोकप्रिय होने के बाद इस सर्विस पर कड़ी मेहनत की गई। एलन कहते हैं कि कड़ी मेहनत से जीवन में हर मंजिल प्राप्त की जा सकती है।