SAIL Recruitment 2019
(SAIL भर्ती 2019)

आप सेल (स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड) में जॉब पाना चाहते है तो यह आपके लिए बेहतर मौका हो सकता हैं। 
देश की महारत्न कंपनियों में से एक स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड में मैनेजमेंट ट्रेनी (एडमिनिस्ट्रेशन) के 60 पदों के लिए योग्य आवेदकों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। ये पद अलग-अलग विषयों के लिए भरे जाएंगे। इसमें एचआर के 30, मार्केटिंग के 10 पद और मैटेरियल्स मैनेजमेंट के 20 पदों पर भर्ती की जाएगी। एक वर्ष की ट्रेनिंग को सफलतापूर्वक पूरी करने के बाद इन्हें जूनियर मैनेजर के पदों पर पदस्थ कर दिया जाएगा। उम्मीदवारों को इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। परीक्षा शुल्क डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड और नेट बैकिंग के माध्यम से जमा कराया जा सकता है। आवेदकों की छटनी के बाद चयनित उम्मीदवारों को परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड भेजे जाएंगे। 
क्या है योग्यता  :-
मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी, संस्थान से प्रथम श्रेणी के साथ किसी भी विषय में बैचलर डिग्री प्राप्त हो। साथ ही ह्यूमन रिर्सास, पर्सनल मैनेजमेंट एंड इंडस्ट्रीयल रिलेशन, पर्सनल मैनेजमेंट, मार्केटिंग में न्यूनतम 60 फीसदी अंकों के साथ एमबीए डिग्री या पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा प्राप्त किया हो। एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए शैक्षणिक योग्यता में 50 प्रतिशत अंक होने निर्धारित किए गए है। चयन ऑनलाइन लिखित परीक्षा, ग्रुप डिस्कशन और साक्षात्कार में प्रदर्शन के आधार पर होगा। 
परीक्षा शुल्क व चालान :-
सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 700 रूपए, एससी, एसटी, दिव्यांगों और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए 100 रूपए परीक्षा शुल्क निर्धारित किया गया है। आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, इंटरनेट बैकिंग के जरिए एसबीआइ कलेक्ट अकाउंट नंबर में पेमेंट चालान से भी किया जा सकता है। आवेदन में किसी भी गलती के लिए आवेदक स्वयं जिम्मेदार होंगें। इसलिए अभ्यर्थी को चाहिए कि आवेदन के समय सावधानी बरतें।
शारीरिक मापदंड :-
उम्मीदवार शारीरिक रूप से पूरी तरह स्वस्थ और चुस्त होना चाहिए। आवेदक का वजन कम से कम 45 किलोग्राम और लंबाई 150 सेंटीमीटर होनी चाहिए। किसी खेल में सक्रिय आवेदक के होने वाले उम्मीदवार को प्राथमिकता दी जाएगी। 
परीक्षार्थी सभी दिशा-निर्देशों को पढ़ने के बाद और पूरी तरह संतुष्ट होने के बाद आवेदन करें। दोबारा करेक्शन संभव नहीं। 
आयु सीमा व छूट  :-
अधिकतम आयु 28 वर्ष। आयु की गणना 14 जून 2019 के आधार पर की जाएगी। अधिकतम आयु में एससी, एसटी उम्मीदवारों को पांच वर्ष और ओबीसी वर्ग के आवेदकों को तीन वर्ष की छूट मिलेगी। दिव्यांगों को दस वर्ष की छूट। 
वेतनमान :-
ट्रेनिंग के दौरान चयनित उम्मीदवार को 20,600 से 45,600 रूपए मिलेंगें। जबकि ट्रेनिंग के बाद 24,900 से 50,500 रूपए प्रतिमाह दिए जाएंगें।