RRB में 1665 पदों पर भर्ती
सेंट्रल में नौकरी की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों के लिए रेल्वे बेहतरीन प्लेटफॉर्म हो सकता है। हर साल सैंकड़ों पदो के लिए वैकेंसी निकलती भी रहती है। नियमित तैयारी हो तो कुछ समय में जॉब मिल सकता है। 
रेल्वे में अपना कॅरियर बनाने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए बेहतरी मौका है। रेल्वे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने मिनिस्ट्रियल व आइसोलेटेड पदों पर भर्तियों के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया। दोनों के लिए कुल 1665 वैकेंसी निकाली गई है। आवेदन की अंतिम तिथि 7 अप्रेल 2019 है। एसबीआई चालान या पोस्ट ऑफिस चालान से फीस भुगतान की अंतिम तिथि 11 अप्रेल 2019 है। 

चयन प्रक्रिया :-
उम्मीदवारों का चयन सिंगल स्टेज सीबीटी (कम्प्यूटर बेस्ड टेस्ट) से होगा। इसमें सफल उम्मीदवारों का स्किल टेस्ट (स्टेनो, ट्रांसलेशन, टीचिगं स्किल, परफॉर्मेंस टेस्ट, आदि) भी होगा। स्किल टेस्ट के बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन व मेडिकल एग्जामिनेशन होगा। सिंगल स्टेज सीबीटी में 90 मिनिट का समय दिया जाएगा और 100 प्रश्न पूछे जाएगें। जूनियर स्टेनोग्राफर (हिन्दी व अंग्रेजी) का सीबीटी प्रश्न पत्र अन्य पदों से अलगा होगा। इसमें भी 90 मिनिट का समय दिया जाएगा और 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग होगी। गलत उत्तर के लिए एक तिहाई अंक काट लिया जाएगा।  
 
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया :-
जनरल उम्मीदवारों को 500 रुपये और एसटी, एससी, दिव्यांगजन और आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 250 रुपये फीस देनी होगी। सभी पदो के लिए अलग-अलग उम्र सीमा तय की गई है। न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम उम्र 45 वर्ष निर्धारित की गई है। 
 
महत्वपूर्ण तिथियां :-
07 अप्रेल 2019 है आवेदन करने की अंतिम तिथि।
11 अप्रेल 2019 है चालान से फीस भुगतान की अंतिम तिथि।
13 अप्रेल है ऑनलाइन मोड से फीस भुगतान की अंतिम तिथि।
16 अप्रेल तक अंतिम रुप से सब्मिट हो सकता है आवेदन।