LIC Recruitment 2019
(एलआईसी भर्ती 2019)
(एलआईसी भर्ती 2019)
भारतीय जीवन बीमा निगम में कॅरियर की इच्छा रखने वाले अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। एलआईसी ने अप्रेंटिस डेवलपमेंट ऑफिसर व अन्य 8 हजार 581 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। सभी पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन की अंतिम तिथि 09 जून 2019 है। चयनितों को देशभर में कहीं भी नियुक्ति मिल सकती है।
आवश्यक योग्यता :-
मान्यता प्राप्त संस्थान से ग्रेजुएट हो या भारतीय बीमा संस्थान, मुम्बई से फेलोशिप होनी चाहिए। उम्मीदवारों को संबंधित कार्यक्षेत्र में न्यूनतम तीन वर्ष का अनुभव प्राप्त हो। एजेंट श्रेणी के लिए अभ्यर्थियों को न्यूनतम चार और अधिकतम पांच वर्ष का अनुभव हो। ओपन मार्केट श्रेणी के उम्मीदवारों को दो साल का अनुभव जरूरी।
परीक्षा शुल्क :-
सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 600, एससी, एसटी वर्ग के लिए 50 रूपए इंटीमेशन चार्ज शुल्क के रूप में देना होगा। शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड (रूपे, विजा, मास्टर कार्ड, मेस्ट्रो कार्ड) क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग, आईएमपीएस, कैश कार्ड या मोबाइल वालेट के माध्यम से किया जा सकता है।
एग्जाम पैटर्न :-
अभ्यर्थियों का चयन मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा। ओपन मार्केट श्रेणी के लिए प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा, एजेंट श्रेणी और कर्मचारी श्रेणी के लिए सिर्फ मुख्य परीक्षा आयोजित की जाएगी। पास होने वाले उम्मीदवारों का साक्षात्कार होगा। पदों पर नियुक्तियां तीन श्रेणी में होगी। एजेंट श्रेणी, कर्मचारी श्रेणी और ओपन मार्केट श्रेणी के तहत पद भरे जाएंगे।
LIC ADO Free Online Test Series Available - Click Here
LIC ADO Free Online Question Bank Available - Click Here