Indian Navy Recruitment 2019
(भारतीय नौसेना भर्ती 2019)
(भारतीय नौसेना भर्ती 2019)
फिजिक्स, केमेस्ट्री, बायोलॉजी, कम्पयूटर साइंस विषय में प्रथम श्रेणी से बारहवी कक्षा में उत्तीर्ण आवेदक एप्लाई कर सकता हैं।
देश की सेवा के साथ कॅरियर को परवान देने वालों के लिए भारतीय नौसेना लाई है बेहतरीन अवसर। भारतीय नौसेना ने आर्टिफिशियर अप्रेंटिस (एए) और सीनियर सेकेंडरी रिक्रूट्स (एसएसआर) फरवरी 2020 बैच के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र आमंत्रित किए हैं। इसके तहत चयनित उम्मीदवारों को नौसेना में सेलर के रूप में नियुक्त किया जाएगा। इनमें आर्टिफिशियर अप्रेंटिस के तहत 500 पद और सीनियर सैकेंडरी रिक्रूटस के बैच के जरिए 2 हजार 200 पदों पर नियुक्तियां की जाएगी। ध्यान रहे कि इन बैचेज के लिए केवल अविवाहित पुरूष उम्मीदवार ही आवेदन योग्य हैं। इच्छुक उम्मीदवार 10 जुलाई, 2019 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। परेशानी से बचने के लिए समय रहते आवेदन करें।
एग्जाम पैटर्न :-
परीक्षार्थी चयन लिखित परीक्षा, क्वालिफाइंग फिजिकल फिटनेस टेस्ट (पीएफटी) और मेडिकल जांच के आधार पर होगा। परीक्षार्थी कर शारीरिक और मानसिक तौर पर स्वस्थ होना पहली शर्त हैं। लिखित परीक्षा का प्रश्नपत्र बहुविकल्पीय प्रकार का होगा। यह हिंदी और इंग्लिश, दोनों भाषाओं में होगा। इसके लिए एक घंटे का समय मिलेगा। प्रश्नपत्र में इंग्लिश, साइंस, मैथ्स और जनरल नॉलेज से संबंधित सवाल पूछे जाएंगे। प्रश्न 10वीं स्तर के होगें। अभ्यर्थी को हर सेक्शन में पास होना होगा। पीएफटी के दौरान 1.6 किलोमीटर की दौड़ 7 मिनट में पूरी करनी होगी। साथ ही उठक-बैठक और पुश-अप भी लगानी होंगी।
2700 पदों के इस कोर्स के लिए ट्रेनिंग फरवरी 2020 में शुरू होगी। आईएनएा चिल्का में 22 सप्ताह की बेसिक ट्रेनिंग होगी। इसके बाद अलग-अलग नेवल ट्रेनिंग संस्थान में ट्रेड के अनुसार प्रोफेशनल ट्रेनिंग दी जाएगी। इस दौरान सभी प्रतिभागियों को पूरा स्टाइपेंड भी दिया जाएगा।
योग्यता :-
मान्यता प्राप्त स्कूली शिक्षा बोर्ड से मैथ, फिजिक्स और केमेस्ट्री, बायोलॉजी अथवा कम्प्यूटर साइंस विषय के साथ प्रथम श्रेणी में बारहवीं पास होना चाहिए। साथ ही फिजिकली पूर्ण रूप से फिट होना चाहिए। उम्मीदवार का कद 157 सेंटीमीटर और वजन कद और सीना उम्र के सही अनुपात में होना चाहिए। सीना फुलाने पर सामान्य से 5 सेंटीमीटर अधिक होना जरूरी। प्रार्थी कर दृष्टि क्षमता बिना चश्में के एक आंख की दृष्टि क्षमता 6/6 और दूसरी आंख की दृष्टि क्षमता 6/9 होनी चाहिए। चश्में के साथ दोनों आंखों की दृष्टि 6/6 हो। उम्मीदवार के शरीर के किसी भी हिस्से पर स्थायी टैटू मान्य नहीं होगा। हथेली के पीछे बने टैटू कुछ मामलों में स्वीकार्य हो सकते हैं।
परीक्षा शुल्क :-
सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 205 रूपए परीक्षा शुल्क का भुगतान करना होगा। भुगतान ऑनलाइन माध्यम से क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, यूपीआई अथवा नेटबैंकिंग के जरिए किए जा सकते हैं। एससी, एसटी श्रेणी के आवेदकों के लिए कोई आवेदन शुल्क देय नहीं है। परीक्षा शुल्क जमा करने वाले उम्मीदवारों को ही प्रवेश पत्र उपलब्ध कराए जाएंगे।