India Post Office Recruitment 2019
(इंडिया पोस्ट ऑफिस भर्ती 2019)

10,000 से ज्यादा पद
15.08.19 - ऑनलाइन आवेदन की प्रारम्भिक तिथि 
04.09.19 - आवेदन की अंतिम तिथि 
असम में 919 पद, बिहार में 1063, गुजरात में 2510, कर्नाटक में 2637, केरल, 2086 और पंजाब में 851 पदों पद होगी भर्ती।
सरकारी नौकरी तलाश रहे युवाओं के लिए भारतीय डाक विभाग अच्छी खबर लाया हैं। भारतीय डाक विभाग ग्रामीण डाक सेवक (जीडीएस) के 10 हजार 66 पदों पर भर्ती करेगा। चयनित होने वाले उम्मीदवारों को असम, बिहार, गुजरात, कर्नाटक, केरल और पंजाब में नियुक्ति दी जाएगी। 
परीक्षा पैटर्न और शुल्क -
इन पदों पर चयन के लिए एक ऑटोमेटिक मेरिट लिस्ट बनाई जाएगी। चयनित होन वाले सभी उम्मीदवारों को 10 से 12 हजार रूपए प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को इन पदो के लिए 100 रूपए आवेदन शुल्क देने होंगे जबकि आरक्षित, ओबीसी और ईडब्लूएस वर्ग और महिला उम्मीदवारों से भी कोई आवेदन फीस नहीं ली जाएगी। उम्मीदवार आवेदन करते समय पूर्ण सावधानी बरतें। किसी भी तरह की गलती होने के बाद संशोधन का कोई मौका आवेदक को नही दिया जाएगा। ओवदन के समय सभी शैक्षणिक दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर निर्देशों के अनुसार दी गई साइज में ही अपलोड करें। 
योग्यता - 
इन पदों पर 10वीं पास आवेदक आवेदन कर सकते हैं। आवेदक की आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। ओबीसी श्रेणी के लोगों को अधिकतम आयु सीमा में 3 वर्ष और एससी और एसटी वर्ग के लोगों को 5 साल की छूट दी जाएगी। इसके अलावा उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त कम्प्यूटर प्रशिक्षण संस्थान से कम से कम 60 दिनों का कम्प्यूटर ट्रेनिंग सर्टिफिकेट होना चाहिए। केंद्र सरकार, राज्य सरकार, विश्वविघालय, बोर्ड आदि से प्राप्त प्रमाण पत्र भी स्वीकार किए जाएंगे।