EPFO Assistant Recruitment 2019
(ईपीएफओ सहायक भर्ती 2019)
(ईपीएफओ सहायक भर्ती 2019)
किसी भी विषय में ग्रेजुएट अभ्यर्थी जिसकी उम्र 20 से 27 वर्ष के मध्य है, वह इन पदों के लिए आवेदन कर सकता है।
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने सीधी भर्ती परीक्षा के माध्यम से सहायक के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन पदों के लिए आवेदन के योग्य व इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से 25 जून, 2019 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। संस्थान ने असिस्टेंट (सहायक) के 280 पदों पर भर्ती निकाली है, जिसमें जनरल के 113,आर्थिक रूप से पिछड़े सर्वणों के लिए 28, ओबीसी के लिए 76, एससी के लिए 42, और एसटी के 21 कैटेगरी के उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा, जिसमें प्रारंभिक परीक्षा और मेन परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। चुने गए उम्मीदवारों को 44,900 रूपए का पे-स्केल होगा।
योग्यता :-
आवेदकों की न्यूनतम शैक्षिक योग्यता किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविघालय से संबंधित विषय में स्नातक पास होना आवश्यक है। इस पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 20 साल और अधिकतम आयु 27 साल होनी चाहिए। 25 जून तक जिस अभ्यर्थी का संबंधित विश्वविघालय का परीक्षा परिणाम जारी नहीं होगा, वह इस भर्ती के लिए योग्य नही होगा। सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए शुल्क के रूप में 500 रूपए जमा कराने होंगे, जबकि एससी, एसटी, दिव्यांग श्रेणी के उम्मीदवारों को 250 रूपए का भुगतान करना होगा।
- 30 मई से शुरू हो चुका है इन पदों के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन।
- 25 जून, 2019 है पात्र उम्मीदवारों द्वारा रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि।
- 20 से 30 जुलाई निर्धारित की गई है कॉल लेटर्स डाउनलोड करने की तिथि।
- 30 और 31 जुलाई 2019 को आयोजित की जाएगी सभी पदों के लिए प्रारंभिक परीक्षा (फेज-1), वही मुख्य परीक्षा (फेज-2) के लिए प्रारंभिक परीक्षा ( फेज-1) के परिणाम आने के बाद अभ्यर्थियों को कॉल लेटर्स भेजे जाएंगे।
- 44,900 रूपए सैलेरी मिलेगी इन पदों पर सातवें वेतनमान के अनुसार। डीए, एचआरए, ट्रांसपोर्ट और अन्य भते अलग से।
- 20 से 27 वर्ष है आयु सीमा। इन पदों के लिए भर्ती परीक्षा ली जाएगी, जो दो चरणों में होगी। प्रारंभिक परीक्षा और मुख्य परीक्षा।
- 100 नंबर होंगे पूर्णांक, 35-35 अंक रीजनिंग-न्यूमेरिक एबिलिटी और अंग्रेजी के होंगे।
- 60 मिनट में करना होगा पूरा पेपर सॉल्व। इस परीक्षा में रिजनिंग, न्यूमेरिक एबिलिटी और अंग्रेजी विषय से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे।
EPFO Assistant Free Online Test Series Available - Click Here
EPFO Assistant Free Online Question Bank Available - Click Here