बीएसएफ हेड कांस्टेबल भर्ती 2019

देश की सेवा के साथ कॅरियर बनाने वाले अभ्यार्थियों के लिए बेहतरीन मौका। बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (बीएसएफ) में हैड कॉन्स्टेबल (रेडियो मैकेनिक) के 1072 पदों पर भर्तियां निकाली है। संबंधित क्षेत्र में पूर्ण पात्रताएं रखने वाले आवेदक 12 जून, 2019 तक आवेदन कर सकतें हैं। इन सभी पदों पर पुरुष और महिला दोनों उम्मीदवार आवेदन करने के योग्य है। आवेदन केवल ऑनलाइन ही मान्य होंगे। आरक्षण और आयु सीमा में छूट का लाभ केन्द्र सरकार के नियमों के अनुसार दिया जाएगा। इन पदों के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 25 वर्ष तय की गई है। उम्र सीमा 12 जून, 2019 के आधार पर निर्धारित की जाएगी।
योग्यता :-
हैड कांस्टेबल (रेडियो ऑपरेेेेटर) के 300 और हैड कांस्टेबल (रेडियो ऑपरेेेेेेटर) के 772 पदों के लिए प्रार्थी मान्यता प्राप्त स्कूल, बोर्ड से दसवीं की परीक्षा पास होना चाहिए। साथ ही रेडियो और टेलीविजन, इलेक्ट्रोनिक्स, कम्प्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट, डाटा प्रिपरेशन एंड कम्प्यूटर सॉफ्टवेयर, जनरल इलेक्ट्रोनिक्स, डाटा एंट्री ऑपरेटर में मान्यता प्राप्त संस्थान से दो वर्षीय आईटीआई डिप्लोमा प्राप्त हो या फिजिक्स, कैमिस्ट्री और मैथ विषयों के साथ बारहवीं की परीक्षा न्यूनतम 60 प्रतिशत अंको के साथ पास की हो। फिजिक्स, कैमिस्ट्री, मैथ, लॉजिकल रीजनिंग और अंग्रेजी विषय में अच्छी पकड़ रखने वाल उम्मीदवार के सफल होने की संभावनाएं बढ़ जाती है।
परीक्षा पैटर्न :-
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, शारीरिक मापदंड परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा, डिस्क्रिप्टिव टेस्ट और मेडिकल परीक्षण के आधार पर किया जाएगा। पहले चरण में लिखित परीक्षा होगी, जिसके कुल 200 अंक निर्धारित हैं। परीक्षा में कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे और यह ओएमआर शीट पर होगी। इसमें फिजिक्स, कैमेस्ट्री, मैथमेटिक्स, अंग्रेजी और जनरल नॉलेज के प्रश्न पूछे जाएंगे। इसके लिए उम्मीदवारों को 3 घण्टे का समय दिया जाएगा। परीक्षा के दौरान नेगेटिव मार्किंग की व्यवस्था लागू होगी। लिखित परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता और शारीरिक मापदंड परीक्षा के लिए कॉल किया जाता है। 
महत्वपूर्ण तिथियां :-
14, मई, 2019 ऑनलाइन आवेदन शुरु होने की तिथि।
12 जून, 2019 है आवेदन जमा कराने की अंतिम तिथि।
28 जुलाई, 2019 है परीक्षा की संभावित तिथि।