BSc. Cyber Security in India
(भारत में बीएससी साइबर सिक्योरिटी)
(भारत में बीएससी साइबर सिक्योरिटी)
साइबर सुरक्षा भारत में सबसे अधिक रोजगार देने वाले क्षेत्रों में से एक है। इस क्षेत्र में करियर बनाने के लिए विज्ञान वर्ग से कक्षा .12 उत्तीर्ण छात्र ष्बैचलर ऑफ साइन्स इन साइबर सिक्योरिटीष् कोर्स चुन सकते हैं। इस चार वर्षीय कोर्स को करने के बाद साइबर सुरक्षा उघोग में सिक्योरिटी एनालिस्ट ,सिक्योरिटी आर्किटेक्ट ,सिक्योरिटी इंजीनियर , सिक्योरिटी कंसल्टेण्ट , नेटवर्क सिक्योरिटी इंजीनियर ध्एनालिस्ट ,कम्प्यूटर फॉरेन्सिक एनालिस्ट , कम्प्यूटर नेटवर्क डिफेण्डर , फॉरेन्सिक एनालिस्ट , कम्प्यूटर नेटवर्क डिफेन्स एनालिस्ट ,डिजिटल फॉरेन्सिक एग्जामिनियर आदि के रूप में रोजगार प्राप्त किया जा सकता है। इस कोर्स के तहत नेटवर्क सुरक्षा ,एथिकल हैकिंग और साइबर फॉरेन्सिक जैसे कौशल के माध्यम से डाटा और सूचना प्रणलियों की सुरक्षा के लिए उपयोग किए जाने वाले विभिन्न तरीकों की जानकारी प्राप्त होती है। एक सिक्योरिटी एनालिस्ट को रू 30 हजार से रू 80 हजार तक मासिक वेतन आसानी से मिल जाता है।