BRO Recruitment 2019
(BRO में इलेक्ट्रेशियन के 100 पदों पर भर्ती)
(BRO में इलेक्ट्रेशियन के 100 पदों पर भर्ती)
सीमा सड़क संगठन, बीआरओ ने मल्टी स्किल्ड वर्कर, ड्राइवर, ऑपरेटर व अन्य रिक्तियों के लिए उम्मीदवार 15 जुलाई से पहले आवेदन कर सकते हैं। 388 पद डीवीआरएमटी के लिए और 101 पद इलेक्ट्रीशियन के लिए हैं। डिप्लोमा और आइटीआई पृष्ठभूमि के उम्मीदवार ही आवेदन कर सकते हैं।
चयन का आधार :-
इन पदों के लिए सिर्फ पुरूष अभ्यर्थी ही आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा और चिकित्सा परीक्षा से गुजरना पड़ेगा। चिकित्सा परीक्षा में फिट करार दिए गए और सभी शर्तों को पूरा करने वाले अभ्यर्थियों को जीआरईएफ केंद्र, पुणे में एक निर्धारित अवधि के लिए प्रशिक्षण लेना होगा।
योग्यता व आयु :-
अभ्यर्थियों का 10वीं पास के साथ-साथ डिप्लोमा या फिर आइटीआई डिग्री होना जरूरी। अभ्यर्थियों को सरकारी नियमों के अनुसार डीए, एचआरए, ट्रांसपोर्ट भत्ता और अन्य भत्ता दिए जाएंगे। इसके अलावा उन्हें मिनिस्ट्री ऑफ डिफेंस के तहत तय मापदंडों के मुताबिक उन्हें हर तरह के भुगतान किए जाएंगे। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम 27 वर्ष निर्धारित की गई है।