BBA in Event Management Courses
(इवेंट मैनेजमेंट कोर्सेस में बीबीए)
(इवेंट मैनेजमेंट कोर्सेस में बीबीए)
बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिन्स्ट्रेशन (BBA) इन इवेण्ट मैनेजमेण्ट एक 3-वर्षीय स्नातक डिग्री कोर्स है। इसके लिए आवश्यक योग्यता किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा-12 उत्तीर्ण है। इस कोर्स में सामान्य प्रबन्धन विषयों को शामिल किया जाता है। साथ ही इवेण्ट मैनेजमेण्ट और प्लानिंग के क्षेत्र से सम्बन्धित विषयों को भी शामिल किया जाता है। इसके अन्तर्गत वित्त और लेखा कौशल, संचार कौशल, मानव संसाधन प्रबन्धन, इवेण्ट मार्केटिंग, जनसम्पर्क, आदि का ज्ञान दिया जाता है। यह कोर्स पूरा करने के बाद इवेण्ट को ऑॅर्डिनेटर, सेलेब्रिटी मैनेजर, लॉजिस्टिक्स मैनेजमेण्ट एक्सपर्ट, कंसल्टेण्ट, क्रिएटिव डायरेक्टर (इवेण्ट्स), फाइनेन्स मैनेजर, इवेण्ट प्लानर, रिसोर्स परचेज मैनेजर, इवेण्ट मैनेजर, आदि के रूप में विभिन्न इवेण्ट मैनेजमेण्ट संस्थाओं में करियर बनाया जा सकता है। शुरूआत में इन पदों पर औसतन रू 4-10 लाख वार्षिक वेतन मिलता है।