XLRI से कर सकते हैं एंटरप्रेन्योरशिप मैनेजमेंट
जून 2017 तक इच्छुक आवेदक इस प्रोग्राम के लिए आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। ज्ेवियर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट जमशेदपुर ने अपने पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम फॉर सर्टिफिकेट इन एंटरप्रेन्योरशिप मैनेजमेंट (पीजीपी-सीईएम) के लिए आवेदन मंगवाए हैं। यह आवेदन शैक्षणिक सत्र 2017-18 के लिए आमंत्रित किए गए हैं। प्रोग्राम में एडमिशन के लिए इच्छुक आवेदक 9 जून 2017 तक आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। क्लासेज की शुरुआत सितंबर से की जाएगी। यह प्रोग्राम 6 महीने का होगा। योग्य आवेदकों का चयन पर्सनल इंटरव्यू या ग्रुप डिस्कशन के आधार पर किया जाएगा।
क्या है योग्यता
एक्सएलआरआई के इस प्रोग्राम में एडमिशन के लिए जरूरी है कि आवेदकों ने किसी मान्य यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन के बाद संबंधित क्षेत्र में 2 साल का कार्य अनुभव होना भी जरूरी है। इस प्रोग्राम में एडमिशन के लिए स्कूल की तरफ से आवेदकों के लिए कोई आयु सीमा तय नहीं की गई है। हालांकि आवेदकों का शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ होना जरूरी है। इस प्रोग्राम के लिए देशभर से आवेदन मंगवाए गए हैं लेकिन 50 प्रतिशत सीटें झारखंड के स्टूडेंट्स के लिए आरक्षित होंगी।
चयन प्रक्रिया व फीस
पीजीपी-सीईएम प्रोग्राम में प्रवेश के लिए आवेदकों का चयन पर्सनल इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर अंतिम चयन के लिए ग्रुप डिस्कशन का आयोजन भी करवाया जा सकता है। प्रोग्राम की फीस 90 हजार रुपए तय की गई है, जो दो किश्तों में देनी होगी।
ये हैं जरूरी तारीखें
इस प्रोग्राम में दाखिले के लिए आवेदक 9 जून 2017 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। फॉर्म की हार्ड कॉपी जमा कराने की अंतिम तिथी 16 जून 2017 है। शॉर्टलिस्अ किए गए आवेदकों की घोषणा 26 जून 2017 को होगी। इंटरव्यू की संभावित तारीखें 3 जुलाई से 8 जुलाई 2017 होंगी।