UPSC : सिविल सर्विसेज में बनाएं शानदार कॅरियर

यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन ने सिविल सर्विसेज (प्रीलिमिनरी) एग्जामिनेशन 2017 के लिए योग्य आवेदकों से आवेदन मंगवाए हैं।
17 मार्च 2017 की शाम 6 बजे तक इच्छुक आवेदक सिविल सर्विसेज प्रीलिमिनरी एग्जामिनेशन के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। संघ लोग सेवा आयोग (यूपीएससी) ने देश की प्रतिष्ठित सिविल सर्विसेज (प्रीलिमिनरी) एग्जामिनेशन 2017 के लिए इच्छुक आवेदकों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस परीक्षा के माध्यम से इस बार विभिन्न विभागों में 980 रिक्तियों को भरा जाएगा। गौरतलब है कि देशभर से हजारों स्टूडेंट्स हर साल यह परीक्षा देते हैं। इस बार आवेदक 17 मार्च 2017 की शाम 6 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्रीलिमिनरी परीक्षा 18 जून 2017 को आयोजित कराई जाएगी। फिलहाल सिर्फ प्रीलिमिनरी एग्जामिनेशन के फॉर्म ही भरे जाएंगे। इस परीक्षा में सफल हाने वाले अभ्यर्थियों को बाद में अलग से मेन्स परीक्षा के लिए फॉर्म भरने होंगे। प्रीलिमिनरी परीक्षा के लिए कुल 72 जगहों पर परीक्षा सेंटर्स बनाए जाएंगे। वहीं मेन्स परीक्षा के लिए 24 जगहों पर सेंटर्स बनाए जाएंगे।

क्या है योग्यता
परीक्षा के लिए ये योग्यताएं होनी जरूरी

सिविल सर्विसेज में इंडियन एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस और इंडियन पुलिस सर्विस के लिए आवेदकों का भारतीय नागरिक होना जरूरी है। इसके साथ ही आवेदक की उम्र 1 अगस्त 2017 को 21 साल से कम और 32 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। एससी व एसटी आवेदकों को अपर आयु सीमा में अधिकतम 5 साल की छूट, ओबीसी आवेदकों को अधिकतम 3 साल की छूट दी जाएगी। शैक्षणिक योग्यता के हिसाब से आवेदकों के पास मान्य यूनिवर्सिर्टी की डिग्री होनी जरूरी है। योग्य आवेदकों को परीक्षा में 6 प्रयासों की अनुमति होगी। एससी व एसटी आवेदकों के लिए प्रयासों की कोई सीमा नहीं होगी। ओबीसी आवेदकों को 9 प्रयासों की अनुमति होगी।

कितनी होगी आवेदन फीस

आवेदकों को आवेदन फॉर्म के साथ ही 100 रुपए की एप्लीकेशन फीस भी जमा करानी होगी। हालांकि महिला/एससी/एसटी/पीएच आवेदकों को कोई फीस नहीं देनी होगी। बाकी सभी आवेदक यह एप्लीकेशन फीस स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की किसी भी बं्राच में कैश्ज्ञ के जरिए या स्टैट बैंक ऑफ इंडिया/स्टेट बैंक ऑफ बीकानेर एंड जयपुर/स्टेट बैंक ऑफ हैदराबाद/स्टेट बैंक ऑफ मैसूर/ स्टेट बैंक ऑफ पटियाला/स्टेट बैंक ऑफ त्रावणकोर की नेटबैंकिंग की सुविधा के जरिए या वीजा/मास्टर क्रेडिट/डेबिट कार्ड के जरिए जमा करा सकते हैं।

कैसा होगा परीक्षा प्लान

सिविल सर्विसेज एग्जामिनेशन में 2 स्टेज होंगी। पहली स्टेज में सिविल सर्विसेज प्रीलिमिनरी एग्जामिनेशन आयोजित कराई जाएगी। यह ऑब्जेक्टिव टाइप परीक्षा होगी। इस परीक्षा में गलत जवाब देने पर नेगेटिव मार्किंग भी की जाएगी। इस परीक्षा में पास होने वाले अभ्यर्थियों को मेन्स परीक्षा देनी होगी। दूसरी स्टेज में सिविल सर्विसेज (मेन) एग्जामिनेशन आयोजित होगी। इसमें लिखित परीक्षा और इंटरव्यू शामिल होंगे। फिलहाल केवल सिविल सर्विसेज (प्रीलिमिनरी) एग्जामिनेशन के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। मेन एग्जामिनेशन के लिए दोबारा ऑनलाइन अप्लाई करना होगा।

जरूरी तारीखें और एग्जाम सेंटर्स

यूपीएससी की ओर से सिविल सर्विसेज प्रीलिमिनरी एग्जामिनेशन का आयोजन 18 जून 2017 को कराया जाएगा। इसके लिए इच्छुक आवेदक 17 माच्र 2017 की शाम 6 बजे तक ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। सिविल सर्विसेज मेन एग्जामिनेशन अक्टूबर 2017 में होने की संभावना है। इसके अलावा यूपीएससी की ओर से सिविल सर्विसेज प्रीलिमिनरी एग्जामिनेशन के लिए देशभर में कुल 72 जगहों पर एग्जाम सेंटर्स बनाए गए हैं। वहीं मेन परीक्षा के लिए कुल 24 जगहों पर एग्जाम सेंटर्स बनाए जाएंगे।