जमीन आसमान का समझें विज्ञान
पृथ्वी के गर्भ में छिपे रहस्यों से लेकर अतरिक्ष में मची हलचलों तक की बारीकिया समझने की ललक रखने वाले स्टूटीटयूट ऑफ स्पेंस साइसेंज ने विभिन्न स्ट्रीम्स के तहत एमटेक और एमएस प्रोग्राम में प्रवेश के लिए आवेदन मंगवाए है। इन प्रोग्राम्स की कुल संख्या 14 है और हर प्रोग्राम में छह छह सीटें है। हर डिपार्टमेंट के कोर्स में आवेदन के लिए अलग फॉर्म भरना होगा।
क्या है कोर्सेज
आईआईएसटी के एमटेक के कोर्सेज जिन डिपार्टमेंटस से संबधित है वे है एयरोस्पेस इंजीनियरिंग एवियॉनिक्स अर्थ एंड स्पेस सांइसेंज मैथेमेटिक्स कैमिस्ट्री और फिजिक्स हर डिपार्टमेंट के कोर्सेज वेबसाइट पर देखें एमएस में एस्ट्रोनॉनी एंड एस्ट्रोफीजिक्स का विकल्स है।
कैसे होगा चयन
आवेदनों में से शॉर्टलिस्टेड आवेदको को लिखित परीक्षा या इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा और प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन किया जाएगा चयनित छात्रों को तुरंत कोर्स ज्वॉइन करना होगा।
कैसे करें आवेदन
आईआईएसटी के एमटेक या एमएस प्रोग्राम में आवेदन के लिए पर जाएं यहां ऑनलाइन एप्लीकेशन का लिंक दिया है। यहां अपना फॉर्म भरें फोटो साइन आदि अपलोड करे इसे जमा करवानें के बाद एक रजिस्ट्रेशन नंबर व लॉगइन पासवर्ड मिलेगा। इसकी मदद से अब कोर्स रजिस्ट्रेशन करवाएं फिर चालान से एप्लीकेशन फीस जमा करवाएं और फिर मुहर लगे चालान की कॉपी वेबसाइट पर अपलोड करे। ऑनलाइन आवेदन आठ मई तक करें एप्लीकेशन फीस 14 मई तक भरी जा सकती है।
क्या है योग्यता
आवेदन के लिए जरूरी है कि संबद्ध फील्ड में बीई बीटेक एमएससी एमएस या समकक्ष में कम से कम 60 फीसदी अंक या 6.5 सीजीपए हो। संबद्ध फील्ड में गेट जेईएसटी यूजीसी नेट का स्कोर हो। उम्र 8 मई 2015 को अधिकतम 28 साल हो।
महत्वपूर्ण तिथियां
आवेदन की अतिंम तिथि 8 मई है एप्लीकेशन फीस भरने की अतिंम तिथि 14 मई है। वेबसाइट पर शॉर्टलिस्ट 25 मई को लगेगी इंटरव्यू 15-19जून को होगें इनका रिजल्ट 3 जुलाई को और एडमिशन 20-24 जुलाई को होगें इसके बाद क्लासेज शुरू होंगी।