स्टार्ठअप के साथ काम करने के ये हैं फायदे और नुकसान
आंत्रप्रेन्योरशिप में सीखने के मौके ज्यादा है, लेकिन शुरूआत में जोखिम भी होता है
4700 स्टार्टअप थे भारत में 2016 के अंत तक
52000 स्टार्टअप अमेरिका में, विश्व में सबसे ज्यादा
85000 लोगो को जॉब मिली देशभर के स्टार्टअप में 2015 में
21 अगस्त को दुनिया में वर्ल्ड आंत्रप्रेन्योरशिप डे मनाया गया। इसका उदेश्य युवाओ में इनोवेशन और आंत्रप्रेन्योरशिप के प्रति जागरूकता पैदा करना है । 2014 में देश में जहां 3100 स्टार्टअप हुआ करते थे, वही 2020 तक इनके 11500 होने की संभावना जताई गई है। पिछले कुछ वर्षो में छात्रो में आंत्रप्रेन्योरशिप को लेकर काफी जागरूकता आई है। पिछले सप्ताह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब देश के 200 युवा आंत्रप्रेन्योर से मिले तो उन्होने देश को आगे बढाने के लिए काम करने का सुझाव दिया । आइए जानते है इस क्षेत्र मे काम करने के सकारात्मक और नकारात्मक पहलुओं के बारे में
सकारात्मक स्किल डेवलपमेंट और संस्थान में महत्वपूर्ण भुमिका
नए आइडिया के साथ ही एक नए बिजनेस की शुरूआत भी होती है। स्टार्टअप में विभिन्न प्रकार के जॉब होते है, इसलिए नई नई तरह की स्किल डेवलप करने मे मदद मिलती है। इससे आपको हमेशा प्रासंगिक बने रहने मे मदद मिलती है। जो आज के समय में महत्वपूर्ण है। इसमें काम करने से रोजमर्रा के जीवन में भी प्रभाव पड़ता है। बडे संस्थान में काम करते हुए आपको शायद यह महसूस हो सकता है कि आपका जॉब संस्थान के लिए इतना उपयोगी नही है , लेकिन स्टार्टअप में काम करते हुए आप अपने आपको हमेशा एक अहम भूमिका में पाएंगे।
नकारात्मक कॅरियर में हो सकता है उतार चढ़ाव
कई बार स्टार्टअप में काम करते हुए आपको ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है और ज्यादा समय भी देना पड़ सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि स्टार्टअप में छोटी सी भूमिका भी संस्थान के लिए बहुत महत्वपूर्ण होती है। इसमें रिस्क भी ज्यादा होता है। स्टार्टअप के शुरूआती वर्ष एक रोलर कोस्टर के सफर की उतार चढाव देखने को मिल सकता है। बतौर लीडर यह काफी रोमांचक भी हो सकता है, लेकिन इसके साथ ही इसमें अलावा स्टार्टअप के लिए फंडिंग एक बड़ी समस्या है। पिछले कुछ वर्षो में स्टार्टअप सेक्टर को मिला है, उससे छात्रो में इसके प्रति उत्साह भी बढ़ा है। बड़े इंजीनियरिंग संस्थानो और बिजनेस स्कुलों में पढ़ने वाले छात्र इसमें कॅरियर बनाने के इच्छुक है। कई संस्थानो में प्लेसमेंट में शामिल होने वाली कंपनियां स्टार्टअप सेक्टर से जुड़ी होती है।