एटरप्रेन्योर मॉम का समर ब्रेक 

स्कूल्स में बच्चों के समार ब्रेक के नजदीक आने के साथ साथ एटरप्रेन्योर मदर्स के मन में अक्सर से सवाल घूमने लग जाते हैं कि बच्चों का टाइम इन वैकेशन्स में कैसे पास होगा या वह खुद बच्चों के साथ बिताने के लिए समय कैसे निकाल पाएगीं आप चाहें तो आप भी प्लान कर सकते है। एक खास तरह का समर ब्रेक  एंटरप्रेंन्योशिप के जरिए लागों को प्रोडक्टस बेचने वाली एंटरप्रेन्योर मदर्स के सामने एक बड़ा सवाल यह रहता है कि वे किस तरह अपने बच्चों के समर ब्रेक का भरपर लुत्क उठाएं यह लुत्फ ऐसा होना चाहिए कि उनका काम भी बाधित न हो और बच्चों के साथ क्वालिटी टाईम भी बिताने को मिल जाए। इन दोनो ही शर्तो को ध्यान में रखते हुए एंटरप्रेन्योर मदर्स समर ब्रेक के दौरान करती है कुछ खास प्लानिंग आप भी इन प्लानिंग्स को जनिए और अपनी स्थिति के अनुसार अप्लाई करें। 

वर्किग आवर में कट 

बच्चों को मिलने वाले समर ब्रेक की अविध अब सिमटकर एक से डेढ़ महीनों ही रहे गई हैं। ऐसे में एंटरप्रेन्योर मदर्स एक डेढ़ महीने के अपने वर्किग ऑवर्स में कटौती करने से गुरेज नही करती इस कटौती की भरपाई के लिए वे पहले से कुछ काम एक्स्ट्रा करना शुरू कर देती है या कुछ काम आउटसोर्स कर देती है। वर्किंग आवर में रोजाना महज दो घटें का कट भी आपको अपनी शाम और सुबह बच्चों के साथ बिताने का अवसर देता है। 

बच्चे बने असिस्टेंट 

बच्चों के साथ टाइम बिताने और काम को बाधित न करने के दोनों लक्ष्यों को दिमाग में रखते हुए बहुत सी एंटरप्रेन्योर मदर्स बच्चों को अपने ऑफिस  में ले जाती है। यहां वे अपने थोड़े बड़े बच्चों से छोटे मोटे कामों में मदद भी होती है। इससे उनके और उनके बच्चों के बीच एक अलग तरह का कनेक्ट कायम होता है और बच्चे कुछ न कुछ काम भी सीख जाते है। इस तरह की अप्रेच बच्चों में आत्मनिर्भरता भी पैदा करती है। 

सही प्लानिंग 

समर ब्रेक के दौरान ज्यादा समय परिवार के साथ बिताने के लिए एंटरप्रेन्योर मदर्स अपने वर्किंग आवर्स ऐसे एडजस्ट करती है कि वे और उनके बच्चे एक ही समय पर बिजी रहें और एक ही समय पर फ्री हों इसके लिए वे उनके लिए समर कैप्स या हॉबी क्लासेज का समय ऐसा ही चुनती है जब वे खुद भी अपने ऑफिस के काम में बिजी होती है। फिर उन्हें बाद में एक साथ फ्री टाइम मिल पाता है। 

वर्क फ्रॉम होम 

समर ब्रेक में बच्चों के साथ समय बिताने के लिए और कुछ समय आराम के लिए निकालने का एक और बेहतरीन विकल्प एंटरप्रेन्योर मदर्स के पास है। यह विकल्प है वर्क फ्रॉम होम का इस दौरान एंटरप्रेन्योर मदर्स फुल टइाम ऑफिस जाकर बैठने के बजाय घर से ही काम कर सकती है और बच्चों के साथ समय गुजार सकती है। काम का कॉडिनेशन फोन या वीडियो कॉन्फ्रेंस से किया जा सकता है।