छोटे बिजनेस का कुछ अलग प्रचार 

इंटरनेट के इस दौर में भले ही सोशल साइटस पर एड प्रचार का एक जरूरी अंग बन गए है लेकिन छोटे बिजनेस के लिए सिर्फ इस पर निर्भर रहकर ज्यादा रिस्पां की उम्मीद करना बेकारी है। आप इंटरनेट की मदद से अतिरिक्त पहुचं का सोच सकते है। लेकिन अपने असली और स्थानीय टारगेट ऑडियंस के बीच अपना पहुंच बनाने के लिए आपको उन पारंपरिक और कुछ गैरपारंपरिक तरीको को ही अपनाना होगा जो लोग से सीधा जुड़ाव कायम करने में आपको मदद करते है। 

सोशल कॉज 

छोटे बिजनेस के पास आज प्रचार का सबसे प्रभावी तरीका है किसी सामाजिक कार्य में योगदान यह सोशयल कॉज गरीब बच्चों को पढ़ाई में मदद देने से भी जुड़ा हो सकता है और रक्दान के शिविरों के आयोजन के आयोजन से भी कितने ही सोशल कॉज है जिससे आपका जुड़ाव लोगों के बीच आपकी एक अच्छी छवि पेश करता है। आप आर्थिक मदद भी दे सकते है। और श्रमबल या साजो सामान से भी 

फ्री सैंपल टेक्नीक 

फ्री सैंपल देकर लोगों को अपने प्रोडक्ट या सर्विस का एक नमूना देने का फार्मूला आज भी चलता है। इस फार्मूले से आप लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर सकते है। इस टेक्नीक से लोगों का ध्यान तो आपको ओर जाएगा ही साथ ही आपके प्रोडक्ट या सर्विसेज पसंद आने पर वे आपके नियमित कस्टमर्स बन सकते है। यह तरीका अपनाकर अपना प्रचार टारगेट ऑडियंस के बीच करें। 

अखबार है खास 

देश दुनिया की खबरें जानने के लिए कई लोग भले ही इंटरनेट पर विजिट कर लेते हो लेकिन अपने इलाके की खबरें जानने के लिए वे भी अखबारों की ही मदद लेते है। अपने इस क्षेत्र के अखबार में आप विज्ञापन तो दे सकते है साथ ही कुछ ज्यादा प्रभाव बनाने के लिए आप अपने फील्ड से जुड़े उपयोगी लेख भी लिख सकते है। इस तरह आपकी साख और अधिक बढ़ सकती है। अखबार में लेख छपने से आपकी पहचान क्षेत्र के विशेषज्ञ के तौर पर बनती है। 

डारेक्ट कॉन्टैक्ट 

मॉल कल्चर के प्रचार के साथ ही बिजनेस मालिको ने लोगो के साथ डारेक्ट कॉन्टैक्अ करके प्रचार को बड़ावा दिया है। मॉल्स के भीतर या बाहर अलग अलग कंपनियों के रीप्रेजेंटेटिव्स कई तरह के कॉन्टेस्ट आयोजित करते दिख जाते है। इसका मूल उददेश्य लोगों को अपने साथ जोड़ना है। 

बोलेंगे रेडियो टीवी 

रेडियो टीवी का मतलब सिर्फ अतंरराष्ट्रीय चैनल्स या कोई राष्ट्रीय स्तर का रेडियो चैनल नही है। आपके अपने शहर विशेष में आने वाले केबल चैनल्स या एफएम स्टेशन भी आपके प्रचार को आवाज दे सकते है। इन पर प्रचार के रेंटस भी कुछ ज्यादा नही होते और आप कम पैसे में अपनी पसंद के एड बनवा सकते है। इसमें सबसे अच्छी बात यह है कि इसका प्रसारण आपके टारगेट आडियंस तक ही होता है।