रीट- 2017
30 नवंबर तक करें आवेदन
30 नवंबर तक करें आवेदन
रीट यानी राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा का आयोजन माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर, राजस्थान करवाएगा। इसके लिए आवेदन शुरू हो गए हैं जो 30 नवंबर तक चलेंगे। परीक्षा 11 फरवरी, 2018 को होनी संभावित है। आवेदन से पहले इस परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की पात्रता और योग्यता को जानना जरूरी हैं। शैक्षणिक योग्यता दो स्तर के अनुसार विभाजित किया गया गया है।
कक्षा 1 से 5 (प्रथम स्तर)
न्यूनतम 50 प्रतिशत अंको के साथ उच्चतर माध्यमिक या इसके समकक्ष और प्रारंभिक शिक्षा शास्त्र में द्भिवर्षीय डिप्लोमा में उत्तीर्ण या इस कोर्स में अध्ययनतरत स्टूडेंट्स योग्य हैं। साथ ही जिन्होंने प्रारंभिक शिक्षा शास्त्र, राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद् विनियम, 2002 के अनुसार प्राप्त किया हो। स्नातक एंव प्रारंभिक शिक्षा में द्भिवर्षीय डिप्लोमाधारी या अंतिम वर्ष में अध्ययनरत भी आवेदन कर सकते हैं।
कक्षा 6 से 8 ( द्भितीय स्तर)
स्नातक एंव प्रारंभिक शिक्षा में द्भिवर्षीय डिप्लोमा में उत्तीर्ण या इस कोर्स के अंतिम वर्ष के अध्ययनतरत छात्र। साथ ही न्यूनतम 50% अंको के साथ स्नातक एंव शिक्षा शास्त्र में एकवर्षीय स्नातक (बीएड) में उत्तीर्ण या दो वर्षीय बीएड कोर्स के अंतिम वर्ष में अध्ययनतरत स्टूडेंट्स जिन्होंने इस संबंध में समय-समय पर जारी राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद् विनियम के अनुसार प्राप्त किया हो। न्यूनतम 50 प्रतिशत अंको के साथ उच्चतर माध्यमिक या इसके समकक्ष और 4 वर्षीय प्रारंभिक शिक्षा शास्त्र स्नातक (बी.एल.एड.), स्नातक एड. या बी.ए.एड/बी.एस.सी एड में उत्तीर्ण या इस कोर्स के अंतिम वर्ष में अध्ययनतरत स्टूडेंट्स। साथ ही न्यूनतम 50% अंको के साथ स्नातक एंव एकवर्षीय बीएड में उत्तीर्ण अध्ययनतरत विद्यार्थी आवेदन के योग्य हैं। परीक्षा पैटर्न रीट 2017 का सिलेबस 2015 के सिलेबस जैसा ही होगा।
प्रथम स्तर
कक्षा 1 से 5वीं तक का यह स्तर पांच खंडो में विभाजित है। जिसमें प्रश्नों का अधिकतम अंक 150 और परीक्षा की समयसीमा 2.30 घंटे की होगी। पेपर में खंड- I (बाल विकास एंव शिक्षण विधियां), खंड- व (हिंदी/अगें्रजी/संस्कृत/ ऊर्दू/सिंधी/पंजाबी व गुजराती) भाषा पर आधारित हैं जिसका चयन आवेदन-पत्र में अंकित भाषा सूची में से ही किया जाना अनिवार्य है। लेकिन दोनो खंड एक-दूसरे से भिन्न होंगे। खंड- में गणित और खंड- में पर्यावरण से जुड़े सवाल आएंगे।
द्भितीय स्तर
कक्षा 6 से 8वीं तक का यह स्तर चार खंडो में विभाजित है। जिसमें प्रश्नों का अधिकतम अंक 150 और परीक्षा की समयसीमा 2.30 घंटे की होगी। पेपर में खंड- I (बाल विकास एंव शिक्षण विधियां), खंड- व (हिंदी/अगें्रजी/संस्कृत/ ऊर्दू/सिंधी/पंजाबी व गुजराती) भाषा पर आधारित हैं जिसका चयन आवेदन-पत्र में अंकित भाषा सूची में से ही किया जाना अनिवार्य है। होंगे। खंड- में गणित, विज्ञान, सामाजिक अध्ययन या अन्य विषयों के शिक्षकों के लिए सवाल पूछें जाएंगे।
परीक्षा शुल्क : दोनों स्तर के लिए परीक्षा शुल्क निर्धारित बैंको के माध्यम से चालान/डेबिट कार्ड से जमा कराना होगा। प्रथम व द्भितीय में से किसी एक परीक्षा के लिए शुल्क 550 रुपए और दोनों स्तर के लिए 750 रुपए जमा कराने होंगे।
नौकरियों के अवसर
नाबार्ड में 82 पदों पर भर्ती
नाबार्ड कंसल्टेंसी सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड ने नेशनल कॉर्डिनेटर, स्टेट कॉर्डिनेट और एन्यूमरेटर्स के कुल 82 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन आमंत्रित किए हैं। अलग-अलग पदों के अनुसार आयु सीमा भिन्न तय की गई है। अभ्यर्थी ऑनलाइन माध्यम से उक्त रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन की अंतिम तिथि : 10 नवंबर, 2017
योग्यता : मान्यता प्राप्त संस्थान, या यूनिवर्सिटी से एग्रीकल्चर/एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग/एग्रोनोमी/ हॉर्टीकल्चर/ एन्वायरन्मेंट साइंस आदि विषयों में न्यूनतम 55 प्रतिशत अंको के साथ पीजी व डिप्लोमा और कम से कम 60 फीसदी अंको के साथ बैचलर्स डिग्री प्राप्त होना जरूरी।
REET Exam Level - 1 - Click Here
REET Exam Level - 2 - Click Here