बीओआई में प्रबंधक और सहायक प्रबंधक की भर्ती, परीक्षा होगी ऑनलाइन, पास होने के लिए न्यूनतम अंक लाने जरूरी 

बैंक ऑफ इंडिया ने देशभर में प्रबंधक व सहायक प्रबंधक पदों की भर्ती निकाली हैं। इसमें सहायक प्रबंधक के 270 और प्रबंधक पद के लिए 400 पद हैं। आवेदन पांच मई तक किए जा सकते हैं। आवेदन शुल्क सामान्य और ओबीसी वर्ग के लिए 600 रुपए तथा एससी व एसटी वर्ग के लिए 100 रुपए है। यह आवेदन ऑनलाइन ही होंगे और शुल्क भी ऑनलाइन ही जमा कराना होगा। दोनों पदो ंके लिए किसी भी संकाय में न्यूनतम 60 फीसदी अंकों के साथ स्नातक होना चाहिए। साथ में कॉमर्स, साइंस व अर्थशास्त्र में स्नातकोत्तर उपाधि होनी चाहिए। अभ्यर्थी का चयन होने पर बैंक के नियमानुसार उसे कम से कम तीन साल नौकरी करना अनिवार्य है। साथ ही सुरक्षामनी के रूप में सहायक प्रबंधक को एक लाख रुपए तथा प्रबंधक पद के लिए दो लाख रुपए जमा कराने होगें।

एक्सपर्ट्स से जानिए किस तरह करें परीक्षा की तैयारी

एक्सपर्ट्स के अनुसार, परीक्षा में सबसे पहले अभ्यर्थी को जनरल अवेयरनेस, फाइनेंस मैनेजमेंट स्किल और फिर अंग्रेजी के प्रश्नों को हल करना चाहिए। इससे समय खराब नहीं होता। बैंक मैनेजमेंट के चार भाग इंटरनेशनल मैनेजमेंट, स्किल मैनेजमेंट, बैलेंस शीट मैनेजमेंट और ट्रेजरी मैनेजमेंट होते हैं। एक्सपर्ट का कहना है कि कई अभ्यर्थी इसके सिलेबस को रोज की बैंकिंग क्रियाओं से जोड़ कर नहीं पढ़ते है। इसलिए उन्हें विषय को समझने व पढ़ने में दिक्कत होती है, लेकिन यह सही नहीं है। यह विषय बहुत महत्वपूर्ण हे, जो की आपके ज्ञान बढ़ाने के लिए मिडिल मैनेजमेंट व बैंकिंग के टॉप मैनेजमेंट के लिए बहुत जरूरी है।

रिस्क मैनेजमेंट

न्यूमेरिकल्स केस स्टडी काफी महत्वपूर्ण है, जो की आपकी इंटरनेट से आसान भाषा में मिल जाएगी। आपको इस मैनेजमेंट का उपयोग कैसे करना है, यह आपको लग जाएगा।

ट्रेजरी मैनेजमेंट 

इस भाग से लगभग प्रश्न थ्योरी टाइप होते हैं, जिसे आप कहानी के जैसे पढ़ सकते हैं।

बैलेंस शीट 

बैलेंस शीट मैनेजमेंट के अंतर्गत आप बैंकों के फाइनेंशियल स्टेटमेंट को अच्छी तरह समझना सीख लें। जिससे आपको कैपिटल, बैंकिंग रेग्यूलेशन एसेट आदि का अच्छे से ज्ञान हो जाएगा।

करंट अफेयर्स 

कंटेंट अफेयर्स को पढ़ते समय इस बात का आवश्यक रूप से ध्यान रहे कि वह ज्यादा से ज्यादा बैंकिंग प्रक्रिया से ही संबंधित हो। नेशनल इनकम टैक्स, प्लानिंग, कैपिटल्स ऑफ कंट्री भी पढ़ें। इंटरव्यू में भी बैंकिंग से जुड़े तमाम बिंदुओं को गौर से पढ़ें, क्योंकि ज्यादा सवाल बैंकिंग से संबंधित ही पूछे जाते हैं।