आईआईएम लखनऊ से करें पीजी प्रोग्राम 

इडियन इस्टीटयूट ऑफ मैनेजमेंट लखनऊ ने वर्किग एग्जीक्यूटिक्स के लिए पीजी प्रोग्रम के आवेदन आमत्रित किए है। आवेदन शैक्षणिक सत्र 2017 में एडमिशन के लिए मंगवाए गए है। इच्छुक आवेदक 3 अप्रैल 2017 तक एप्लीकेशन फॉर्म जमा कर सकते है। 

क्या है योग्यता 

प्रवेश के लिए आवेदको के पास एआईसीटीई यूजीसी या भारतीय सरकार के एचआरडी मंत्रालय से मान्य किसी भी सब्जेक्ट में स्नातक डिग्री होनी जरूरी है। आवेदको के पास स्नातक में न्यूनतम 50 प्रतिशत मार्क्स या 5.50 सीजीपीए होनी आवश्यक है। एससी एसटी व पीडब्ल्यूडी कैटेगिरी कके आवेदको को इसमें 5 प्रतिशत की छूट दी गई है। इसके अलावा स्ननातक के बाद आवेदकों के पास 30 अप्रैल 2017 को न्यूनतम 3 साल का फुल टाइम वर्किग एक्सपीरियंस होना चाहिए। 

ये है खास बातें 

आवेदक 3 अप्रैल 2017 तक भर सकते हैं। क्लासेज आईआईएम लखनऊ के नोएडा कैंपस में होगें ये क्लासेज 27 महीनों तक चलेगी इनका समय गुरूवार और शुक्रवार को शाम 6.15 बजे से रात 9.15 बजे तक होगा वही शनिवार को क्लासेज दोपहर 2.30 बजे से रात 9.30 बजे तक चलेंगी। 

कैसे होगा चयन 

योग्य आवेदको के चयन के लिए संस्थान की ओर से नोएडा या दिल्ली में लिखित परीक्षा आयोजित कराई जाएगी हालाकि आवेदक 1 मार्च 2017 से 20 मार्च 2017 के बीच हासिल किए गए जीमैट स्कोर के जरिए भी एडमिषन के लिए अप्लाई कर सकते है। लिखित परीक्षा के आधार पर शार्ट लिस्ट किए गए आवेदको को रिटन एबिलिटी टेस्ट वैट और पर्सनल इंटरव्यू (पीआई) भी देना होगा। 

कैसे करें आवेदन 

प्रोग्राम के लिए आवेदक संस्थान की वेबसाइट से आवेदन फॉर्म डाउनलोड कर हार्ड कॉपी जमा करा सकते हैं या फिर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते है। आवेदको को फॉर्म के साा 2000 रूपए की एप्लीकेषन फीस भी जमा करानी होगी इसके लिए उन्हे इंडियन इंस्टीटयूट ऑफ मैनेजमेंट लखनऊ नोएडा कैंपस के पक्ष 2000 रूपए का रिमांड ड्राफ्ट भेजना होगा। एससी व एसटी आवेदकों को फॉर्म के साथ बतौर एप्लीकेषन फीस 1000 रूपए का डीडी भेजना होगा इन कैटेगिरी के आवेदकों को एप्लीकेषन फॉर्म के साथ प्रासंगिक डॉक्यूमेंट्री प्रूफ भी संलग्न करने होंगें ।