शांति से होगें फैसले
बोर्ड एग्जाम दे रहे स्टूडेंटस के मन में आजकल दो सवाल तो चल ही रही है। 10वीं के स्टूडेंटस सोच रहे है कि 11वीं में सब्जेक्टस कौनसे लेने है। और 12वीं के एग्जाम दे रहे स्टूडेंटस ग्रेजुएशन के कोर्स का सोच रहे है। एग्जाम्स के दिनों में अपना ध्यान तैयारी पर लगाइए ताकि जरूरी फैसले शांत मन से लिए जा सके।
बदलती भी हैं रूचियां
यह बिल्कुल जरूरी नही है कि जिन सब्जेक्ट में आपके अच्छे मार्क्स आते है उनमें आपकी रूचि भी है ही या जिनमें आपकी अब तक रूचि रही है आप आगे भी उन्हे ही पढ़ना चाहते है। शांत मन से फैसले लेने के लिए जरूरी है कि आप थोड़ा सा इंतजार करें और एग्जाम खत्म होने के बाद सोचें कि किस सब्जेटस को पढ़ने में आपको मजा आता है। और उसमें आगें क्या स्कोप है।
पढ़ाई में कॅरियर
आजकल हर बच्चा अपने टैलेंट को निखारने में लगा है। अब बच्चे कॅरियर को सिर्फ पढ़ाई तक सीमित नही मानते। यदि आपके हाथ में कोर्ट ऐसा हुनर है जिसे आप अपने कॅरियर की शक्ल देना चाहते है तो कोर्स चुनते समय आपको यह भी ध्यान रखना होगा कि लिए समय निकाला जाएगा।
यूजी नही तो पीजी
कई प्रोफेशनल कोर्सेज ऐसे भी है जिनमें बिना यूजी के सब्जेक्टस देखे एडमिशन दिया जाता है। इस तरह के प्रोफेशनल कोर्सेज करने के लिए आप किसी भी पसंद के विषय में ग्रेजुएशन कर सकते है और पीजी लेवल पर कराए जाने वाले प्रोफेशनल कोर्सेज की तैयारी कर सकते है। यह एक अच्छा विकल्प है।