पीडीपीयू गांधीनगर से कर सकते हैं एमए प्रोग्राम

28 जून 2017 तक इच्छुक ऑफ आटर्स प्रोग्राम के लिए आवेदन कर सकते हैं पंडित दीनदयाल पेट्रोलियम यूनिवर्सिटी (पीडीपीयू), गांधीनगर ने एमए (मास्टर ऑफ आर्ट्स) प्रोग्राम में एडमिशन के लिए योग्य आवेदकों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन शैक्षणिक सत्र 2017-18 के लिए मंगवाए गए हैं। आवेदक 28 जून 2017 तक आवेदन कर सकते हैं। प्रोग्राम के लिए योग्य आवेदकों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। शैक्षणिक सत्र की शुरुआत 18 जुलाई 2017 को की जाएगी।

कैसे होगा चयन

यूनिवर्सिटी के एमए प्रोग्राम में एडमिशन के लिए आवेदकों को लिखित एंट्रेस टेस्ट में ऑब्जेक्टिव और डिस्क्रिप्टिव दोनों ही तरह के सवाल पूछें जाएंगे। इसमें 50 मल्टीपल चॉइस सवाल होंगे जिनके जवाब 60 मिनट में देने होंगे। इसके अलावा ऐसे भी होगा जिसे करने के लिए आवेदकों के पास 30 मिनट होंगे। ऑब्जेक्टिव टाइप सवालों में पहला सेक्शन जनरल स्टडीज का होगा जिसमें 20 मार्क्स के 20 सवाल होंगे। दूसरे सेक्शन में सब्जेक्ट से संबंधित 30 मार्क्स के 30 सवाल पूछे जाएंगे

क्या है योग्यता

पीडीपीयू, गांधीनगर के एमए प्रोग्राम में एडमिशन के लिए जरूरी है कि आवेदकों ने किसी भी सब्जेक्ट में बैचलर्स डिग्री हासिल की हो। जो स्टूडेंट्स 31 अगस्त 2017 तक अपनी बैचलर्स डिग्री का रिजल्ट आने की उम्मीद कर रहें हैं, वे भी आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।

ये हैं जरूरी तारीखें

एमए प्रोग्राम में प्रवेश पाने के इच्छुक अभ्यर्थी 28 जून 2017 तक आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। इसके बाद लिखित एंट्रेस टेस्ट 29 जून को होगा। एडमिशन लिस्ट 30 जून को डिस्प्ले की जाएगी। आवेदकों को 7 जुलाई तक एडमिशन की औपचारिकताएं पूरी करनी होंगी और फीस जमा करानी होगी