बीआईटी मेसरा से एमसीए करने का मौका

बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, मेसरा, रांची ने अपने मास्टर्स ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन (एमसीए) प्रोग्राम के लिए इच्छुक आवेदकों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह आवेदन शैक्षणिक सत्र 2017-18 के लिए मंगवाए गए हैं। संस्थान के एमसीए प्रोग्राम में एडमिशन के इच्छुक आवेदक 30 अप्रैल 2017 तक आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।

क्या है योग्यता

संस्थान के एमसीए प्रोग्राम में एडमिशन के लिए जरूरी है कि आवेदकों ने मेथेमेटिक्स/कंप्यूटर साइंस/इन्फॉर्मेशन प्रेक्टिसेज के साथ 12वीं क्लास पास कर रखी हो। साथ ही उनके पास न्यूनतम 55 प्रतिशत मार्क्स के साथ बैचलर्स डिग्री हो। बता दें कि बैचलर्स डिग्री के अंतिम साल की परीक्षाओं में बैठने जा रहे या बैठ चुके आवेदक भी इस प्रोग्राम के लिए अप्लाई कर सकते हैं। हालांकि, ऐसे आवेदकों को 31 अक्टूबर 2017 से पहले सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स जमा कराने होंगे।

कैसे होगा चयन

प्रवेश के लिए ऑनलाइन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट आयोजित करवाया जाएगा। इस 2 घंटे के टेस्ट में 120 ऑब्जेक्टिव टाइप सवाल पूछे जाएंगे। हर सही जवाब के लिए 4 मार्क्स दिए जाएंगे। हर गलत जवाब के लिए 1 नबंर काटा जाएगा। टेस्ट में मेथेमेटिक्स, एनालिटिकल एबिलिटी और लॉजिकल रीजनिग, कंप्यूटर अवेयरनेस और इंग्लिश से संबंधित सवाल पूछे जाएंगे।

ये है जरूरी तारीखें

इच्छुक आवेदक 30 अप्रैल 2017 तक आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। ऑनलाइन भरे गए एप्लीकेशन फॉर्म की प्रिंटेड कॉपी और जरूरी डॉक्यूमेंट्स, संस्थान को भेजने की अंतिम तारीख 11 मई 2017 है। 26 मई 2017 को एडमिट कार्ड रिलीज किए जाएंगे। ऑनलाइन कंप्यूटर बेस्ड एंट्रेस टेस्ट 4 जून 2017 को आयोजित करवाया जाएगा।