ऊर्जा संसाधनों की बढ़ी मांग से जियोलॉजिस्ट के लिए मौके
जियोलॉजी साइंस की एक ब्रांच है जिसमें पृथ्वी और असके वातावरण इतिहास व इससे निकलने वाले खनिज इत्यादि का अध्ययन शमिल है। जियोलॉजी कई ब्रांच में बंटी हुई है जिसमें स्ट्रक्चरल जियोलॉजी मिनरोलॉजी प्लैनेटोलॉजी जियोमॉफॉलाजी और जियोलॉजिकल इंजीनियरिंग शामिल है। जियोलॉजस्ट वे वैज्ञानिक या शोधकर्ता होते है। जो पृथ्वी की रूपरेखा इतिहास और संरचना को समझने के लिए इसके के लिए ऊपरी सतह से लेकर अंदरूनी सतह तक का अध्ययन करते हैं। जियोलॉजिस्ट खनिज और प्राकृतिक संसाधनों को खोजने या इनका पता लगाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है। प्राकृतिक आपदाओं की आंषकाओं और इससे पर्यावरण को होने वाले नुकसान का पता लगाना समुद्र के अंदर ऑयल नैचुरल गैस और खनिज का पता लगाया भी जियोलॉजिस्ट का काम है। वे पता लगाते है कि रेलवे लाइन या सड़क पुल बिल्ड़िग कंस्ट्रक्शन के लिए कोई जगह उपयुक्त है या नही सरल शब्दों में कहें तो सड़क पुल अंडरग्राउड टनल या किसी भी अन्य प्रकार के कंस्ट्रक्शन के लिए संबधित जगह में जियो केमिकल और जियो फिजिकल टेस्ट कर मिटी की गुणवता का पता लगाते है। और इनकी रिपोर्ट के आधार पर ही यह तय होता है। कि कोई जगह उपयुक्त है या नही देश में इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्टस की बढ़ती संख्या और ऊर्जा संसाधनों की कमी के चलते जियोलॉजी की पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए अवसर बढ़ रहे हैं। हालांकि इस विषय का चुनाव ज्यादा छात्र नही करती हैं। इसलिए इस क्षेत्र में कॉम्पिटिशन की संभावना भी कम होती है।
सरकारी एजेंसियों में भी अवसर
केंद्र सरकार की एजेंसियों में काम के लिए यूपीएससी टेस्ट आयोजित करती है। छात्र ऑयल एंड नैचुरल गैस कंपनियों या खनिजों का पता लगाने वाली ऑर्गनाइजेशन में काम कर सकते है। इसके आलाव शिक्षण संस्थानों में भी काम कर सकते है।
जियोलॉजी की प्रमुख ब्रांच
मिनरोलॉजी खनिज पदार्थो से जुड़े शोध
पेट्रोलॉजी चटानों का अध्ययन
स्ट्रवचरल जियोलॉजी पृथ्वी की संचरना का अध्ययन
जियोमॉफॉजी पृथ्वी के बनने और सतह की संरचना का अध्ययन पैलेन्टोलॉजी फॉसिल का अध्ययन
एलिजिबिलिटी
जियालॉजी के कार्य अडरग्रेजुएट पोस्टग्रेजुएट और रिसर्च पर होते है। अकों के साथ सांइस स्ट्रीम से बारहवीं करने वाले इसके बैचलर कोर्स ममें प्रवेश ले सकते है। हालांकि इस क्षेत्र में करियर शुरू करने के लिए मास्टर कोर्स करना जरूरी है। इसके बाद पीएचडी कर सकते है। पीएचडी कोर्स के लिए मास्टर डिग्री में अंक जरूरी है। अधिकतर संस्थान प्रवेश के लिए एंट्रेंस टेस्ट आयोजित करते है।
कमाई
इस क्षेत्र में रिकज्ड प्रोफशनल की कमी होने से औसत पैकैज बेहतर होता है। फ्रेशर को 20 से 25 हजार रूपए प्रति माह का सैलरी पैकेज मिल सकता है। ऑयल और गैस कंपनियों में अनुभव के बाद सालाना पैकेज 6 से 8 लाख हो सकता है। शिक्षण संस्थानों में भी शुरूआत पैकेज 25 हजार रू . प्रति माह हो सकता है।