ई - कॉमर्स में सालाना एक लाख नौकरियां
स्मार्टफोन और इंटरनेट सुविधाओ के देशभर में तेज विस्तार से ई - कामर्स इंडस्ट्री को बढावा मिल रहा है और इसमें हर साल एक लाख नई नौकरियां मिलने का अनुमान है । इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट के अलावा सायबर सिक्योरिटी तथा एडवर्टाइजिगं प्रोफेशनल के लिए अवसर होगे । एसोचैम की हालिया रिपोर्ट के मुताबिक 2016 में देश में करीब 11 करोड फोन मैन्युफैक्चर किए गए । यह पिछले वर्ष की अपेक्षा 84 फीसदी तक ज्यादा है । इसके अनुसार भारत में स्मार्टफोन का बाजार तेजी से बढ रहा है और 2011 से 2016 के दौरान यह 15 फीसदी की सालाना दर से बढा है । ई - कॉमर्स इंडस्ट्री को स्मार्टफोन की बढती संख्या और इंटरनेट सुविधाओं के विस्तार से मजबूत आधार मिला है । इसका सबूत यह है कि मौजूदा समय में ई - कामर्स इंडस्ट्री में करीब 42 फीसदी बिक्री स्मार्टफोन के माध्यम से हो रही है ।
डिजिटल मार्केटिंग और डिजिटल एडवर्टाइजिंग
एमबीए करने वाले छात्रों के लिए यह जॉब का एक अच्छा विकल्प है । इसके लिए सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन जैसी नई तकनीकों के बारे में जानकारी जरूरी है । एसईओ के ऑनलाइन और सर्टिफिकेट कोर्सेस का सहारा लिया जा सकता है ।
एप डेवलपमेंट, वेब डिजाइनिंग और वेब डेवलपमेंट
ई - कामर्स इंडस्ट्री ही नहीए बल्कि लगभग सभी क्षेत्रों में इन प्रोफेशनल के लिए मौके बढे हैं । कंप्यूटर बैकग्राउंड के छात्रों के लिए इसमें अच्छे अवसर होते हैं । इसमें प्रोग्रामिगं स्किल के साथ - साथ क्रिएटिविटी की जरूरत होती है ।
सायबर सिक्योरिटी
आईटी क्षेत्र से संबंधित सभी कंपनियो में इन प्रोफेशनल की आवश्यकता होती है । एंसं में ई - कॉमर्स इंडस्ट्री भी कॅरिअर का अच्छा विकल्प हो सकता है । कंप्यूटर सांइस एंड इंजीनियरिंगए कंप्यूटर एप्लीकेशन के बैचलर डिग्री कोर्स के बाद ही छात्र इसमें कॅरिअर की शुरूआत कर सकते हैं ।