ऑयल इण्डिया व एसएससी ने निकाली
वैकेंसी,जल्द आवेदन करें अभ्यार्थी
ऑयल इंडिया लिमिटेड (OIL) ने Retailer Doctor के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। उम्मीदवार 27, नवम्बर 2017 तक आवेदन कर सकते हैं। किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से MBBS किया हो वही आवेदन कर सकते हैं। चयन इंटरव्यू के आधार पर होगा। इंटरव्यू की तारीख 27 नवंबर है। सुबह 8ः30 से 9 बजे तक इंटरव्यू का समय रहेगा।
एसएससी : एसएससी ने जूनियर इंजीनियर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन पदों के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 17 नवंबर, 2017 तक आवेदन कर सकते हैं । MES & CWC विभाग के लिए, किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रोनिक में इंजीनियरिंग डिग्री और डिप्लोमा वाले अभ्यार्थी आवेदन कर सकते हैं । अन्य विभागों के लिए , सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रॉनिक में इंजीनियरिंग का डिप्लोमाधारी आवेदन कर सकते हैं।