टेक्नोलॉजी की तेज गाति से अधिकतर कंज्यूमर परेशान 

दावोस स्विटजरलैंड में हर वर्ष होने वाले विश्व के अमीरों और शाक्तिशाली लोगों के सम्मेलन विश्व इकोनॉमिक फोरम के स्वरूप में बदलाव हुए है। खांटी अर्थशास्त्रियों फाइनेंसरों के जमावड़ें से यह मंच अब काम करने की जगह पर महिलाओं की भूमिका से लेकर इंटरनेट के भविष्य जैसे आइडिया पर चर्चा के फोरम में बदल गया है। यह फोरम ग्लोबल नीति निर्यताओं के भावी फैसलों का सकेंत पाने का सर्वश्रेष्ठ मंच है। फोरम में कुछ महत्वपूर्ण मुदों पर हुई चर्चा पर गौर कीजिए। 

फायदे और नुकसान 

गूगल के एक्जीक्यूटिव चेयरमैन एरिक स्मिड याहू की साईओ मेरिसा मायर और फेसबुक की शेरिल सेंडबर्ग ने इंटरनेट ऑफ थिंग्स जैसे सिद्धांत की खूबियां का जिक्र किया। लेकिन सामान्य लोग टेक्नोलॉजी में उनके भरोसे और उत्साह से संहमत नही है। सम्मलेन के दौरान 27 देशों के सर्वे पर आधारित एडेलमैन ट्रस्ट बैरोमीटर रिपोर्ट में पाया गया कि विश्व के अधिकतर कंज्युमर सोचते है कि तकनीकी परिवर्तन उनके हिसाब से बहुत तेज गति से ही रहे है। 

ग्लोबल ग्रोथ खतरे में 

पिछले पचास वर्ष में उत्पादकता 1.7 फीसदी वार्षिक की दर से बढ़ी है। देश जितने ज्यादा विकसित हुए है प्रोडक्टविटी ग्रोथ धीमी पड़ी है। मेकिसे कंसल्टेसी द्वारा पेश रिपोर्ट में कहा गया है यदि आप ग्लोबल जन्म दर में नाटकीय गिरावट को धीमी प्रोडक्टिविटी से जोड़ते है तो अगले पचास वर्ष में आर्थिक विकास पिछले पचास वर्ष की तुलना में कम रहेगा। 

महिलाओं को पुरूषों की आर्थिक बराबरी में 81 वर्ष लगेंगे 

दावोस में महिला पुरूष समानता की तस्वीर बहुत उजली नही रही इतना जरूर है फोरम के सम्मेलन में 17 फीसदी में 17 फीसदी महिलाओं ने हिस्सा लिया। यह वर्ष 2000 के नौ प्रतिशत में बेहतर है। वैसे फोरम की स्टडी में पाया गया है कि परिवर्तन की वर्तमान दर से महिलाओं को पुरूषों की आर्थिक बराबरी पर पहुंचने बराबरी पर पहुचनें में 81 वर्ष और लगेंगें।