ऑनलाइन एग्जाम में सफलता के लिए मॉक टेस्ट हो सकता है मददगार

विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में नया ट्रेंड यह है कि ये अब ऑनलाइन होने लगी हैं। आईबीपीएस तथा अन्य बैंकिंग परीक्षाएं ऑनलाइन हो रही हैं। उधर एसएससीभी अपनी परीक्षाएं ऑनलाइन कराने की प्रक्रिया में है। ऑनलाइन परीक्षा कराना परंपरागत परीक्षा पद्धति के मुकाबले आसान है। इसके कई कारण हैं- इसमें प्रश्नपत्रों की छपाई नहीं करनी होती, उन्हें परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाना नहीं होता और न ही परीक्षा होने तक प्रश्नपत्रों की गोपनीयता की रक्षा करनी होती है। ग्रामीण या अर्द्ध-शहरी पृष्ठभूमि के कई विद्यार्थी सोचते हैं कि ऑनलाइन परीक्षा में सफल होने के लिए कम्प्यूटर का अच्छज्ञ-खासा आधारभूत ज्ञान होना जरूरी है। यह बात वास्तविकता से दूर है। ऑनलाइन परीक्षा आसान होती है। ऑफलाइन परीक्षा की तरह ऑनलाइन भी किसी विषय के बारे में आपके ज्ञान को परखती है। ऑनलाइन एग्जाम में सफलता पाने का यह एक महत्वपूर्ण पहलू है। ऑनलाइन पैटर्न से अच्छी तरह परिचित हैं, तो परीक्षा कक्ष में विषय पर ही फोकस करना आसान हो जाता है।