List of Procurement Manager Responsibilities and Duties
(प्रोक्योरमेंट मैनेजर का कर्तव्य)

अगर आपकी फाइनेंस के फील्ड में रूचि है तो आप प्रोक्योरमेंट मैनेजर बनकर एक शानदार कॅरियर का निर्माण कर सकते हैं। यदि आपके अंदर विश्लेषण करने या निर्णय लेने की क्षमता मौजूद हैं तो आपके लिए फाइनेंस सेक्टर में प्रोक्योरमेंट मैनेजर बनने का विकल्प मौजूद है। उत्पादों या सेवाओं को कितने में खरीदना है, उस पर लागत क्या आएगी, इन सबका फैसला प्रोक्योरमेंट मैनेजर ही करता है। वह वस्तुओं और सेवाओं को किसी अलग-अलग संगठानों या फर्म से हासिल करता है। आज के दौर में सभी संगठन अपने बिजनेस के लिए मैनेजमेंट के इस रूप से डील करते हैं। प्रोक्योरमेंट मैनेजर को निर्णय लेते समय कंपनी की आर्थिक स्थिति, उसके स्थायित्व आदि का भी पूरा ध्यान रखना पड़ता है।
कार्य की प्रकृति :-
एक प्रोक्योरमेंट मैनेजर कई तरह के काम करता है। उन्हें ऐसी प्रकियाएं लागू करनी होती हैं, जो दिन-प्रतिदिन के कारोबार को सुचारू रूप से चलाने के लिए व्यावसायिक परेशानियों को दूर कर सकें। किसी भी संगठन में काम करते समय वह ग्राहकों की जरूरत को पूरा करने के लिए आपूर्तिकर्ताओं से आवश्यक वस्तुओं और सेवाओं का चयन करता है। वह ग्राहकों और वेंडर्स को अपने कौशल से संतुष्ट करता है।
योग्यता और पाठ्यक्रम :-
यदि आप प्रोक्योरमेंट मैनेजर बनना चाहते हैं तो 60 फीसदी अंकों के साथ स्नातक तक पढ़ाई पूरी करनी चाहिए। इसके बाद पीजी डिप्लोमा इन बैंकिंग एंड फाइनेस की पढ़ाई कर सकते हैं। इससे बैंकिंग और फाइनेंस के फील्ड की पूरी जानकारी मिल जाती है। इस फील्ड में काम करने के लिए फाइनेंस की समझ बेहद आवश्यक है।
जरूरी स्किल्स :-
प्रोक्योरमेंट मैनेजर बनने के लिए आपके अंदर आत्मविश्वास होना जरूरी है। आपके अंदर कम्युनिकेेेेेशन स्किल्स और काम को जिम्मेदारी के साथ करने का गुण होना चाहिए। कंपनियां उन उम्मीदवारों को जॉब देती है, जिन्होंने फाइनेंस, लॉजिस्टक, सप्लाई चेन मैनेजमेंट और परचेजिंग में स्नातक की डिग्री हासिल कर रखी हो।
अवसर :-
प्रोक्योरमेंट मैनेजर बनने के लिए उम्मीदवार को प्रोक्योरमेंट और परचेजिंग में अनुभव होना चाहिए। ज्यादातर प्रोक्योरमेंट मैनेजर एंट्री लेवल पर एक खरीदार के रूप में कार्य करते हैं और अनुभव प्राप्त करने के बाद वे मैनेजर के तौर पर अपना काम करते हैं। इस फील्ड में आपको बैंकिंग और वित्तीय सेवा उघोग, प्राइवेट फर्म आदि में कई अवसर मिल सकते हैं।
आमदनी :-
बैंकिंग और फाइनेंस सेक्टर में प्रोक्योरमेंट मैनेजर की खूब मांग है। शुरूआती सैलेरी 25 हजार रूपए होती हैं, लेकिन तजुर्बे के आधार पर उसकी आमदनी में इजाफा होता चला जाता है। अगर आप संबंधित क्षेत्र में अनुभव प्राप्त कर लेते हैं तो आपकी सैलेरी चंद महीने मे दोगुनी हो सकती है।
प्रमुख संस्थान :-
1. इंदिरा गांधी ओपन यूनिवर्सिटी, नई दिल्ली 
2. मणिपाल यूनिवर्सिटी, कर्नाटक 
3. सिम्बायोसिस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी, मुंबई
4. टीकेडब्ल्यूएस इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग एंड फाइनेंस, नई दिल्ली