एक्सपर्ट्स से जानिए-कैसे करें बैंक परीक्षा की तैयारी
अंग्रेजी
अंग्रेजी
परीक्षा में अंग्रेजी भाषा से संबंधित 50 सवाल पूछे जाएंगे। इसमें स्पेलिंग एरर, सेंटेंस कंप्लीशन, सिंगल वर्ड, रीडिंग कांम्प्रिहेंशन तथा खाली स्थान पूर्ति के सवाल पूछे जाएंगे।
सामान्य बैंकिंग
किसी भी सेक्टर में नियोक्ता अपने नए कर्मचारी की नियुक्ति से पहले उसका ज्ञान भी जानना चाहता है। इसलिए परीक्षा में बैंकिंग सेक्टर से संबंधित साधारण सचेतता के बारे में सवाल पूछें जाएंगे। जैसे इंडियन फाइनेशियल सिस्टम, बैंकिंग कांसेप्ट, वाणिज्यिक बैंकिंग, भारतीय रिजर्व बैंक के बारे में, अंतरराष्ट्रीय बैंकिंग, संस्थागत ऋण, नॉन बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनियां, निवेश और विनिमय, ई-बैंकिंग, पेमेंट बैंक तथा अंतरराष्ट्रीय वित्तीय संस्थाएं आदि से 25 अंकों के 50 सवाल पूछे जाएंगे।
डाटा व्याख्या
तर्क, डेटा व्याख्या और विश्लेषण से जुड़े 50 अंकों से 50 सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा की दृष्टि से और अंक अर्जित करने के माध्यम से यह भाग अभ्यर्थियों के बहुत महत्वपूर्ण है। इस भाग में संख्यात्मक श्रृंखला, वर्ण श्रृंखला, दिशा और पहेली परीक्षण, रक्त संबंध, कथन निष्कर्ष, इनपुट-आउटपुट व आकृतियों से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे।
वित्तीय डेटा
वित्तीय डेटा व्याख्या और विश्लेषण के भाग से एमएमजीएस ग्रेड-2 के लिए 50 अंकों के 50 प्रश्न। जबकि ग्रेड -3 के लिए 100 अंकों के 50 सवाल पूछे जाएंगे। इस सेक्शन में अभ्यर्थी अपने ही शैक्षणिक ज्ञान से अच्छे अंक प्राप्त कर सकते हैं। परीक्षा में सबसे ज्यादा अधिक अंक वाला भाग है