जुडें मिलिट्री नर्सिग सर्विस से 

युद्ध से घायल होकर लौटे जवान के लिए सबसे जरूरी होती है चिकित्सीय मदद घायल लोगों की चिकित्सीय मदद में डॉक्टर के साथ साथ नर्सो की एक अहम भूमिका होती है। आर्मी हॉस्पिटल्स में मरीजों की देखभाल और डॉक्टरों की मदद के लिए नर्से नियुक्त की जाती है। यदि आप भी आर्मी हॉस्पिटल्स में नर्स के रूप में कॅरियर बनाना चाहती है तो स्कूल ऑफ आर्म्ड फोर्स हॉस्पिटल्स व कॉलेज ऑफ नर्सिग में आवेदन करें। 

क्या है कोर्सेज 

मिलिस्ट्री नर्सिग सर्विस से जुड़ने के लिए दो तरह के कोर्सेज है। कॉलेज ऑफ नर्सिग से आप बीएससी नर्सिग कर सकती है। इसके अलावा स्कूल ऑफ नर्सिग ऑफ आर्म्ड फोर्स हॉस्पिटल्स से जरनल नर्सिग एंड मिडवाइफरी कोर्स में डिप्लोमा का भी विकल्प है। बीएससी नर्सिग 4.5 साल का कोर्स है जबकि नर्सिग एंड मिडवाइफरी डिप्लोमा की अवधि 3.5 साल है। 

क्या है योग्यता 

एमएनएस के लिए वे अविवाहित लड़किया तलाकशुदा विधवा महिलाएं आवेदन कर सकती है जिनका जन्म 1 अगस्त 1990 से 31 जुलाई 1998 के बीच (दोनो दिन शमिल ) हुआ हो। शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो वे लोग ही आवेदन कर सकती है जिन्होने बारहवीं में फीजिक्स कैमिस्टी और बायोलॉजी के साथ पढ़ाई की है। अग्रेंजी नढ़ा हुआ होना भी जरूरी है। 

कैसी होगा चयन

मिलिट्री नर्सिग सर्विस से जुड़ने के लिए पहले आपको एक लिखित परीक्षा देनी होगी। यह परीक्षा 90 मिनट की होगी इस परीक्षा को पास करने वाली आवेदको को फिर इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। फिर चयनित आवेदको को मेडिकल परीक्षण से गुजरना होगा। इसें बाद मेरिट तैयार की जाएगी जिसमें चिकित्सीय रूप से फिट पाई गई आवेदको को ही शमिल किया जाएगा। मेरिट का आकलन लिखित परीक्षा और इंटरव्यम के आधार नी ही किया जाएगा इन चयनित आवेदको को नर्सिग की ट्रेनिंग दिलाई जाएगी सफलतापूर्व ट्रेनिग पूरी करने के बाद इन नर्सिग स्टूडेंटस की नियुक्ति मिलिट्री नर्सिग सर्विस में की जाएगी। यह नियुक्ति परमानेंट या शॉर्ट सर्विस कमीशन के तहत होगी। 

नर्सिग  - नरमी और सख्ती 

नर्सिग का पेशा एक ऐसा पेशा है जिसे बाहर से देखेगें तो लगेगा कि यह पेश ममता और धैर्स का क्षेत्र है लेकिन असल में इसे अपनाने वाली महिलाओं को मानसिक तौर पर बेहद मजबूत भी होना पड़ता है। उन्हे मरीजों को दवाई के लिए मनाने के लिए जहां कई बार वात्सल्य का भाव लेकर आना पड़ता है वही दिल को मजबूत करके शरीर की चीरफाड़ को अपनी आंखों से भी देखना पड़ता है। नर्सिंग फील्ड की एक बड़ी डिमाड यह भी है कि आपको रत को भी शिफ्ट करने के लिए तैयार रहना होता है। तो यदि आप मरीजों के साथ धैर्य बरतने दिलो दिमाग को मजबूत रखकर चिकित्सीय बारीकियों से दो होने दिन या रात किसी भी समय शिफ्ट करने के लिए और अपने इस मुश्किल काम में भी एक खास सतुष्ति हासिल करने के लिए तैयार है तो एमएनएस के लिए निसंकोच आवेदन कर सकते है। नर्सिंग आपके व्यक्तित्व के कई आयामों का विकास करेगी आपमें ममता भी जागेगी और मुष्किलों में होश खोए बिना आप स्थिति भी संभालेंगी। 

इनका रखें ध्यान 

एमएनएस में आवेदन के दौरान सिर्फ एप्लीकेशन फॉर्म के साथ सर्टिफिकेटस की प्रतियों का सेल्फ अटेस्टेशन करके भेजना जरूरी है। इसके साथ ही आपकी पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ एडमिड कार्ड की कॉपीज और खाली लिफाके रखना न भूले यह यब भारतीय डाक द्वारा ही भेजना है और इनके पहुंचने की अतिंम तिथि 10 नंवबर रखी गई।