कैसे पाएं करियर मे मनचाही तरक्की 

करियर आपकी प्रतिभा व आपके व्यवहार का प्रतिबिंब है। वेसे तो करियर निर्माण की कई राहे है, लेकिन मनचाहे क्षेत्र मे करियर निर्माण की राह तलाश करना इतना आसान नही है। आज के बदलते परिवेश मे अच्छा करियर हासिल करने के लिए कई क्षेत्रो मे पारंगत होना पडता है ओर अपनी योगयताओं को लगातार विेेेकसित करना होता हें आज मेहनत या पसीना बहाने वालो को ही बेहतर काम नही मिलतां करियर की दोड मे कछुआ चाल कामयाबी की गारंटी हरगिज नही हो सकती हैं। आज तेज तर्रार खरगोश ही सफलता का पर्याय माना जाता हैं निम्न बातो का खयाल रखे और आप अपने करियर मे मनचाही तरक्की  कर सकते है

श्रेष्ठता व गुणवत्ता

खुद मे एक्सिलेंस लाएं मौजुदा परिस्थिति मे किताबी कीडा बनकर या डिग्रियो का ढेर लगाकर सफलता की कामना नही की जा सकती हे। अपनी प्रतिभा को टटोलें किन क्षेत्रो मे आप अपनी दक्षता को विकसित कर बाजी मार सकते हैं। जो क्षेत्र आपको सर्वाधिक उपयुक्त लगे, उसमे विशेषज्ञो की सलाह लेकर अपना कोशल बढाए।

कॉन्फिडेंस

जीवन के कुरूक्षेत्र मे आधी लडाई तो आत्मविशवास द्वारा ही लडी जाती है। यदि योग्यता के साथ आत्मविशवास विकसित किया जाए तो करियर के कुरूक्षेत्र मे आपको कोई पराजित नही कर पाएगा। अध्धयन के साथ साथ उन गतिविधियो मे भी हिस्सा ले, जिनसे आपका आत्मविशवास बढे। वर्कशोप ओर पर्सनेलिटी डवलपमेंट की क्लासेज अटेंड करं।

तकनीक को बनाए हमसफर

पुराना भले ही सुहाना माना जाता हो, लेकिन आज की प्रतिस्पर्धा मे नई तकनीक का महत्व नकारा मही जा सकता है। किसी भी क्षेत्र मे प्रवेश से पहले पूछा जाता है क्या कम्प्यूटर चलाना आता है, कम्प्यूटर के आधारभूत ज्ञान के बजाय थोडी ज्यादा दिलचस्पी दिखाएं क्यूकि यही वह अलादिन है, जो करियर निर्माण की हर मांग को पूरा कर सकता है।

 व्यवहार

दूसरों से व्यवहार करना सीखें, आपका संघर्ष, आपकी परेशानी नितांत निजि मामला है। इसका असर दूसरों के साथ अपने व्यवहार मे ना आने दें। जो सभी के साथ मिलकर काम करना सीख लेता है वह पीछे मुडकर नही देखता क्योंकि टीमवर्क के रूप मे कार्य करना ही मैनेजमेंट का मूलमंत्र है।

ऑनेस्टी इज द बेस्ट पॉलिसी 

डींगे ना हाकें ईमानदार रहें, झूठ ज्यादा देर टिकता नही है। अपने बारे मे सही आकलन कर वास्तविक तस्वीर पेश करें। निष्ठापूर्वक व्यवहार की सभी कद्र करते हैं। अपने काम के प्रति आपकी ईमानदारी आपको
करियर निर्माण मे सर्वोच्च स्थान दिला सकती है।

एम्बीशियस बनें पर ओवर नहीं

ओवर एम्बीशियस न बनें। प्रत्येक इंसान मे महत्वाकांक्षा का होना जितना अच्छा है, उसकी अतिमहत्वाकांक्षा उतनी ही नुकसानदायक होती है क्योंकि अति सवर्त्र वर्जयेत। किसी करिश्मे की उम्मीद न करें। सभी चीजें समय पर ही मिलती है। पहले अनुभव प्राप्त करें, फिर आकांक्षा करें।

चेंज

वक्त के अनुसार खुद को बदले़ ़आज करियर निर्माण बाजार मे उपलब्ध उपभोक्ता वस्तुओं की तरह हो गया है। प्रतिस्पर्धा के बाजार मे वही वस्तु टिक सकती है, जिसमे समयानुसार ढलने की प्रवृति हो। करियर के बाजार मे अपना मूल्य समझे ओर स्वयं को बिकाऊ बनाने का प्रयास करें।

लर्न न्यू टैक्निक्स

नई तकनीक मे हमेशा पारंगत बनें। नई तकनीक की करियर निर्माण मे हमेशा मांग रहती है। इससे पहले कि कोई नई तकनीक पुरानी हो जाए, आप उसके उस्ताद बन जाएं। जैसे जैसे नई तकनीक आती जाए, आप उससे तालमेल करना सीख लें। इन सब बातो को अपने व्यक्तित्व मे समाहित कर आप अपने करियर को एक नई गति प्रदान कर सकते हैं।