मीडिया में कवरेज को दें एक दिशा
कोई जर्नलिस्ट आपसे कुछ सवाल करना चाहता है तो इसका यह मतलब नही कि वह आपसे कुछ उगलवाने ही कोशिश कर रहा है। ऐसा भी हो सकता है कि वह आपकी कंपनी के किसी प्रभावी सामाजिक प्रयास की सराहता करते हुए पॉजिटिब स्टोरी करना चाहता हो और अगर कोई जर्नलिस्ट अब तक आपकी पॉजिटिव स्टोरी ही करता आया है तो इसका यह अर्थ नही कि आप बेकार प्रोडक्ट मार्केट में उतारते रहेगें और वह तब भी आपकी सराहना ही करना रहेगा। यहां कहने का अभिप्राय यह है कि मीडिया में आपको कवरेज सकारात्मक या नकारात्मक दोनों तरीको से हो सकती है। अब यह आपपर निर्भर करता है कि आप कैसे नेगेटिव कवरेज से होने वाले नुकसान को कम से कम और पॉजिटिव कवरेज से होने वाले लाभ को ज्यादा से ज्यादा करें इसके लिए आपको दोनों ही तरह की कवरेज पर नजर रखनी है और पहले से ही ऐसी स्थितियों के लिए अपनी टीम को तैयार रखना है।
मीडिया के सहयोगी
कवरेज अच्छी हो या बुरी बहुत से बिजनेस पर्सन्स की यह आदत होती है कि वे मीडिया से दूरी हमेशा बनाकर रखते है। इसका परिणाम यह होता है कि न तो आपकी अच्छी बातें ढंग से प्रसारित हो पाती है और न ही विवाद की स्थिति में आपका पक्ष ही स्पष्ट हो पाता है। इसलिए मीडिया के साथ सहयोग बनाकर रखें।
स्थिति करें साफ
मीडिया में नेगेटिव कवरेज उस समय उग्र हो जाती है जब आपकी कंपनी की ओर से कई अपना पक्ष साफ करने के लिए नही आता तब यह कवरेज पूरी तरह एकतरफा हो जाती है जिस के चलते बहुत सी ऐसी बातें भी बीच में आ जाती है जो सच्चाई से पूरी अलग होती है। सामने आकर अपनी स्थिति स्पष्ट करें।
प्रचार का प्रचार
मीडिया में यदि आपके किसी प्रयास विशेष की सराहना करते हुए इसका प्रचार किया गया है तो आपको इस प्रचार का प्रचार करना चाहिए यह प्रचार आप सोशल मीडिया मंचों के जरिए कर सकते है। अखबारों या टीवी में आई आपकी तारीफ को प्रचारित करके अपने आप को क्षेत्र की एक स्थापित एंव प्रतिष्ठि कंपनी के तौर पर पेश करते है। इस प्रचार का असर सकारात्मक ही होता है। आप लोगों को बताना चाहते है कि देखो मीडिया की ओर से हमारी उत्कृष्टता को सहारा गया है। ऐसा जरूर करें।
जिम्मेदारी मानें
बहुत बार सोशल मीडिया पर या न्यूज चैनल पर कोई पक्ष अपनी शिकायत लेकर आपके बारे में दुष्प्र्रचार कर रहा होता है। सार्वजनिक मंचों पर आने वाली ऐसी शिकायतों को सिरे से खारिज करने के बजाय इनका संज्ञान लें। अपनी गलती होने पर जिम्मेदारी लें और सुधार करें।
पॉजिटिविटी लाएं
बहुत बार किसी घटना से आपकी छवि को काफी नुकसान पंहुचा जाती है। लेकिन कुछ समय तक लगातार नेगोटिव कवरेज का यह अर्थ नही कि आपको वापस उठकर खड़े ही नही होना। इस दौर के बाद कंपनी को ज्यादा पॉजिटिव प्रचार की जरूरत होती है।
रैकिंग का स्लोगन
बहुत बार मीडिया सर्वेक्षणों कके जरिए कंपनियों को किसी क्षेत्र विशेष में रैकिंग दी जाती है। एक ही फील्ड की किसी को एक सर्विस के मामले में अच्छा बताया जाता है तो किसी को दूसरे मामले में इस रैकिंग का उल्लेख आप अपनी कंपनी के नाम के साथ कर सकते है। इस तरह की नंबर वन शीर्ष तीन जैसी रैकिंग लोगों के दिमाग में एक सकारात्मक असर छोडती है।
बढ़ाएं क्रम
आपकी कंपनी के किसी शानदार काम के लिए आपको कवरेज मिल गई तो इस कहानी को यहां खत्म न मान लें। अपनी कंपनी द्वारा किए जाने वाले अच्छे कामों की सूचना उक्त मीडिया पर्सन को देते रहें इस तरह आपके सामाजिक कार्य काम समय समय पर चर्चा में आते रहेंगें। हा बस इतना ध्यान रखना है कि आप वाकाई पलिष्क गुड के लिए कुछ कर रहें हों।
जुड़ें संस्थाओं से
नेगेटिव प्रचार के लंबे दौर के बाद आप इस बात को लेकर नजरों में आ जाते हैं कि आप किसके साथ दिख रहे हैं और किसके साथ दिख रहे हैं और किसके साथ नही यदि आप वाकई नकारात्मक वजहों को पीछे छोड़कर सुधार करना चाहते हैं तो ऐसी संस्थाओं के साथ अपना जुड़ाव बनाना शुरू कीजिए जिनकी इमेज सार्वजनिक तौर पर अच्छा है। ऐसी संस्थाओं तौर के साथ जुड़ाव से बचे जो मार्केट में अच्छी रेपोटेशन नही रखती है। अच्छी संस्थाओं के साथ अपने जुड़ाव को प्रचारित भी करें।