प्रवेश के अवसर
महिला शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य के साथ शुरू किए गए प्रतिष्ठित महिला विश्वविद्यालय वनस्थली विद्यापीठ ने विभिन्न स्ट्रीम्स के अंडरग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट कोर्सेज में प्रवेश के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मंगवाए हैं। राजस्थान स्थित इस संस्थान में सिर्फ महिला आवेदकों को प्रवेश दिया जाता है। प्रवेश के लिए जयपुर एप्टीट्यूड टैस्ट में आवेदन की अंतिम तिथि 30 अप्रेल है।
एप्टीट्यूड टैस्ट
वनस्थली के कोर्सेज में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जाना है लेकिन सभी कोर्सेज के लिए परीक्षा नहीं होनी है। कुछ कोर्सेज में प्रवेश मेरिट के आधार पर है तो कुछ में प्रवेश मेरिट कम एप्टीट्यूड टेस्ट के आधार पर। कुछ कोर्सेज के लिए एप्टीट्यूड टेस्ट का आयोजन 28ध्29 मई 2016 को किया जाएगा जबकि कुछ के लिए एप्टीट्यूड टेस्ट का आयोजन जून 2016 में किया जाना है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी संस्थान के ब्रॉशर में से देखी जा सकती है।
हॉस्टल है जरूरी
वनस्थली विद्यापीठ में पढ़ने वाली छात्राओं के लिए जरूरी है कि वे हॉस्टल में रहकर ही पढ़ाई करें। उनके रहने, खाने, इंटरनेट आदि सुविधाओं का इंतजाम हॉस्टल में किया गया है। हालांकि जो छात्राएं विश्वविद्यालय के ही किसी कर्मचारी की बेटियां हैं और परिसर में ही रहती हैं या जो छात्राएं पास के 25 किलोमीटर के दायरे में पड़ने वाले गांवों में रहती हैं, उन्हें इस नियम से छूट प्राप्त है। हॉस्टल संबंधी जानकारी देखने के लिए संस्थान की वेबसाइट विजिट करें।
कोर्सेज की रेंज
वनस्थली में जिन कोर्सेज में प्रवेश के लिए आवेदन मंगवाए गए हैं, उनमें से कुछ इस प्रकार हैं -
ह्यूमैनिटीज एंड सोशल साइंसेज- बीए, एमए, एमएसडब्ल्यू, एमफिल
एजुकेशन- बीएड, एमएड
जर्नलिज्म- बीजेएमसी
होमसाइंस- बीएससी आदि
लाइफ साइंसेज- बीएससी, एमएससी, बीफार्म, एमफार्म, एमटेक
मैनेजमेंट स्टडीज- बीबीए, एमबीए, बीकॉम
एविएशन- बीएससी
मैथेमेटिकल साइंस- बीएससी, एमएससी, बीसीए, एमसीए, एमटेक आदि।
फाइन आर्ट्स- बी डिजाइन, एम डिजाइन, एमए, एमफिल
लॉ- बीए, एलएलबी, बीकॉम एलएलबी, बीबीए एलएलबी।
आवेदन करते समय कोर्स, उसकी अवधि और अनिवार्यता ब्रॉशर में भी पढ़ लें।
क्या है योग्यता
विभिन्न स्ट्रीम्स के इन कोर्सेज में प्रवेश के लिए अनिवार्य योग्यताएं अलग-अलग हैं। कुछ यूजी/ पीजी कोर्सेज की योग्यता है -
बीए- 12वीं पास
बीएससी- 55 फीसदी अंको के साथ बारहवीं में पीसीएम/पीसीबी सब्जेक्ट्स की पढ़ाई।
बीफार्म- फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ्स/बायो के साथ 12वीं में 60 फीसदी अंक।
एमटेक- बीई/बीटेक, एमएससी (साइंसेज) आदि।
बी डिजाइन- 12वीं में 50 फीसदी अंक।
बीए/बीकॉम/बीबीए लॉ- आवेदक ने 45 फीसदी अंकों के साथ 12वीं पास की हो।
बीजेएमसी- 50 फीसदी अंकों के एग्रीगेट के साथ 12वीं पास हो।