सीएसआईआर-आईजीआईबी से करें पीएचडी
कैसे होगा चयन
कैसे होगा चयन
आवेदकों को इंटरव्यू के लिए आमंत्रित किया जाएगा। इंटरव्यू के 2 राउंड्स होंगे। पहले राउंड में आवेदकों के बायोलॉजिकल साइंसेज में एप्टीट्यूड को परखा जाएगा। इस राउंड के आधार पर शॉर्ट लिस्ट किए गए आवेदकों को दूसरे राउंड के लिए बुलाया जाएगा। इसमें आवेदकों को उनके रिसर्च इंट्रस्ट और रिसर्च प्रपोजल के आधार पर 10 मिनट की शॉर्ट प्रेजेंटेशन बनानी होगी। इसके बाद संस्थान में इंटरेक्शन सेशन होगा।
ये है जरूरी तारीखें
इच्छुक आवेदक 31 मई 2017 तक आवेदन कर सकते हैं। इंटरव्यू 10 जून 2017 से शुरू होंगे। दूसरे राउंड के इंटरव्यू 12 जून 2017 को होंगे। इंटरेश्क्शन सेशन 13 जून 2017 को होगा। प्रोग्राम के लिए चयनित अभ्यर्थियों के नामों की घोषणा 20 जून 2017 को की जाएगी। चयनित आवेदकों को 15 जुलाई 2017 या उससे पहले जॉइन करना होगा।
सीएसआईआर -
इंस्टीट्यूट ऑफ जियोनॉमिक्स एंड इंटीग्रेटिव बायोलॉजी ने अपने पीएचडी प्रोग्राम के लिए आवेदन मंगवाए हैं। यह आवेदन शैक्षणिक सत्र 2017-18 के लिए मंगवाए गए हैं। आवेदक 31 मई 2017 तक आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।
क्या है योग्यता
प्रवेश के लिए आवेदकों के पास न्यूनतम 60 प्रतिशत मार्क्स के साथ मास्टर्स डिग्री होनी जरूरी है। न्यूनतम 60 प्रतिशत मार्क्स के साथ बीटेक/बीफार्म/बीई/एम बीबीएस की डिग्री वाले आवेदक भी आवेदन कर सकते हैं। इसके साथ ही सभी आवेदकों के 12वीं क्लास में न्यूनतम 60 प्रतिशत मार्क्स होने जरूरी हैं। इन सभी में एससी/एसटी/ओबीसी कैटेगिरी के आवेदकों को 5 प्रतिशत की छूट दी गई है।