सिविल एविएशन सेक्टर में सालाना एक लाख प्रत्यक्ष रोजगार के अवसर
छोटे शहरों में हवाई सेवाओं के लिए विस्तार की योजनाएं और देश की टूरिज्म इंडस्ट्री के विकास से सिविल एविएशन सेक्टर में अगले दस वर्षो तक सालाना एक लाख नई नौकरियां पैदा होंगी। इस सेक्टर में अलग-अलग स्पेशलाइजेशन वाले प्रोफेशनल के लिए नौकरियां प्राइवेट और निजी क्षेत्र में मौजूद हैं। देश में पिछले कुछ वर्षो में घरेलू एयरलाइंस की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ। अब छोटे शहरों के बीच कनेक्टिविटी बढाने के लिए योजनाएं चलाई जा रही है। मध्य वर्ग की बढती समृद्धि के साथ धीरे-धीरे घरेलू यात्रियों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है। सिविल एविएशन सेक्टर के विस्तार से जहां छोटे शहरो के बडे शहरो को जोडने में मदद मिलेगी, वहीं इससे रोजगार के नए अवसर भी बनेंगे। एक अनुमान के मुताबिक देश के सिविल एविशन सेक्टर में अगले 10 वर्षो तक सालाना एक लाख रोजगार के मौके हैं।
एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस, एयरक्राफ्ट इंजीनियरिंग
फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स विषयों के साथ बारहवीं की परीक्षा पास करने वाले छात्र एरोनॉटिकल इंजीनियरिंग या एरोस्पेस इंजीनियरिंग के बैचलर डिग्री कोर्स में प्रवेश ले सकते हैं। इसमें प्रवेश के लिए जेईई का वैलिड स्कोर जरूरी होता है।
पायलट, कमर्शियल पायलट
पायलट बनने के लिए साइंस स्ट्रीम से 12वी करनी जरूरी होती है। इसके बाद छात्रो को फ्लाइंग क्लब में एडमिशन लेना होगा, जो डायरेक्टर जनरल ऑफ सिविल एविएशन से रजिस्टर्ड हो। पायलट बनने के लिए स्टूडेंट पायलट लाइसेंस और प्राइवेट पायलट लाइसेंस जरूरी होता हैं।
केबिन क्रू
किसी भी स्ट्रीम से बारहवीं करने वाले छात्र इसमें कॅरिअर बना सकते है। बारहवीं करने के बाद छात्र एविएशन मैनेजमेंट के बैचलर डिग्री कोर्स में प्रवेश ले सकते है। बेहतर जॉब प्रोफाइल के लिए इसका मास्टर डिग्री कोर्स किया जा सकता है।
योग्यता के अनुसार विभिन्न कार्यक्षेत्रों में जॉब के अवसर
छात्रों को कैंपस प्लेसमेंट के माध्यम से जॉब मिल सकती है। शैक्षणिक योग्यता और संस्थान के अनुसार कॅरियर शुरू कर सकते हैं। इसमें प्रोफेशनल के लिए सार्वजनिक और निजी दोनो कंपनियों में जॉब के अवसर होते हैं। कमर्शियल पायलट का लाइसेंस हासिल करने वाले छात्र बतौर फर्स्ट ऑफिसर जॉब कर सकते हैं।
कार्यक्षेत्र के अनुसार अलग-अलग पैकेज
एविएशन सेक्टर में सैलरी पैकेज संस्थान और कार्यक्षेत्र के अनुसार अलग-अलग हो सकता है। अंतरराष्ट्रीय एयरलाइन कंपनियों में पायलट को शुरूआत में औसतन सालाना 3 लाख रूपए का पैकेज मिलने की संभावना होती है। कुछ वर्ष के अनुभव के बाद यह दोगुने से ज्यादा हो सकता है।