राजस्थान यूनिवर्सिटी 

राजस्थान विवि में 169 पदों पर भर्ती, 23 जून तक आवेदन सफल होने के लिए 12वीं एनसीईआरटी की पुस्तकें पढ़े
राजस्थान यूनिवर्सिटी में अशैक्षणिक संवर्ग के लिपिक ग्रेड-2 व अन्य पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया है। ऑनलाइन आवेदन 23 जून तक कर सकते हैं। भर्ती में लिपिक ग्रेड-2 के लिए 92 पद, प्रयोगशाला सहायक के 23 पद, प्रयोगशाला परिचर के 25 पद, हरबेरियम असिस्टेंट का एक पद, कनिष्ठ तकनीकी सहायक पुस्तकालय 11 पद, पुस्तक परिचर के 12 पद और इलेक्ट्रिशियन-वायरमैन के 5 पद हैं।
लिपिक ग्रेड-2 के लिए 12वीं उत्तीर्ण होना जरूरी है। लैब असिस्टेंट के लिए बीएससी-बीटेक व बीई होना जरूरी है। प्रयोगशाला सहायक में अभ्यथी। 12वीं विज्ञान विषय से उत्तीर्ण हो या संस्थान से डिप्लोमाधारी जरूरी है। इसके अलावा राजस्थान विवि में छह वर्षों का चतुर्थ श्रेणी का अनुभव भी शामिल है। हरबेरियम असिस्टेंट में अभ्यर्थी को बीएससी-बॉटनी व वनस्पति शास्त्र से उत्तीर्ण होना चाहिए। कनिष्ठ तकनीकी सहायक-पुस्तकालय विषय से स्नातक डिग्री होनी चाहिए। वह भी राजस्थान विश्वविद्यालय से।

 
चयन प्रक्रियाः :

सभी पदों के लिए अलग-अलग परीक्षा, सितंबर-अक्टूबर में हो सकती है परीक्षा
सभी पदों के लिए चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा होगी। सभी का प्रारूप अलग-अलग रहेगा। एक्सपर्ट्स की मदद से यहां सभी पदों के लिए होने वाली परीक्षाओं की जानकारी दी जा रही है। परीक्षा सितंबर-अक्टूबर में सभावित है।
 
लिपिक ग्रेड-2

इस पद के लिए दो पेपर होंगे। पेपर प्रथम में सामान्य ज्ञान, दैनिक विज्ञान व गणित विषय में कुल 300 अंकों के प्रश्न पूछे जाएंगे। पेपर सैकंड में सामान्य हिंदी व अंग्रेजी विषय से सवाल होंगे। 300 अंकों का पेपर होगा। समय तीन घंटे का मिलेगा। पेपर का स्तर कक्षा 12वीं के समकक्ष होगा।
  
कनिष्ठ तकनीकी सहायक

इसमें पेपर प्रथम हिंदी व अंग्रेजी विषय का होगा। जो एलडीसी, लैब असिस्टेंट के समान ही होगा। वहीं, द्वितीय पेपर में कुल 150 सवाल लाइब्रेरी विषय से 450 अंकों के सवाल होंगे।
 
लैब असिस्टेंट

इसमें हिंदी व अंग्रेजी विषय से 50-50 प्रश्न पूछें जांएगे। कुल 300 अंकों का पेपर होगा। सैकंड पेपर में भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, गणित या जीव विज्ञान विषय से 150 सवाल आएंगे। कुल 450 अंकों के पेपर को हल करने के लिए तीन घंटे का वक्त मिलेगा। इसी तरह प्रयोगशाला परिचर में लैब असिस्टेंट के पेपर द्वितीय के समान ही केवल एक ही पेपर होगा।
 
इलेक्ट्रिशियन

हिंदी, गणित व विज्ञान से 150 सवाल 450 अंकों के होंगे। पेपर हल करने के लिए तीन घंटे का समय मिलेगा।
पुस्तक परिचर में 12 वीं कक्षा के साथ लाइब्रेरी विज्ञान में डिप्लोमा-प्रमाण पत्र जरूरी है। इसके साथ-साथ राजस्थान विवि में सहायक कर्मचारी के रूप में छह साल का अनुभव होना जरूरी है। इलेक्ट्रिशियन में अभ्यर्थी के पास इलेक्ट्रिक ट्रेड में आईटीआई संस्थान से प्रमाण पत्र होना चाहिए।