पब्लिशिंग में करियर
प्रोडक्शन डिपार्टमेंट

प्रोडक्शन डिपाटमेंट पुस्तक एवं पत्रिकाओं को अन्तिम रूप देने वाला विभाग है। प्रोडक्शन विभाग सम्पादन विभाग तथा डिजाइनिंग सेक्शन के साथ समन्वित रूप से कार्य करता है। यह पुस्तक के आकार, पृष्ठों की संख्या तथा इसके टाइपफेस का निर्धारण करता है। प्रोडक्शन डिपार्टमेण्ट में प्रोफाइल-प्रोजेक्ट मैनेजर, कोऑर्डिनेशन तथा प्रोडक्शन-इन-चार्ज के रूप में होता है।