नर्सिंग सहायक बनकर संवारें कॅरियर की राह

जनरल ड्यूटी असिस्टेंट को आप नर्सिंग सहायक भी कह सकते हैं। मेडिकल के हर क्षेत्र में नर्सिंग सहायक की जरूरत होती है। उसका काम अस्पताल की व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखना होता हे। उसकी जिम्मेदारी शान्ति, सुरक्षा और स्वास्थ्य की जरूरतों पर ध्यान देने के साथ दैनिक रोगियों की देखभाल करना भी होती है। रोगियों को स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए डॉक्टर्स, नर्सों और अन्य स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं के सहयोगी के तौर पर काम करते हैं। किसी भी अस्पताल में काम करते हुए एक नर्स के समान जिम्मेदारी होती है, यहां तक कि किसी आपदा के वक्त इनकी जरूरत और जिम्मेदारी दोनों बढ़ जाती है।

नेचर ऑफ वर्क

स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी जनरल ड्यूटी असिस्टेंट की होती है। सेवा ही इनकी पहचान है। जिस प्रकार एक मां अपने बीमार बच्चे की देखभाल करती है, ठीक उसी प्रकार जनरल ड्यूटी असिस्टेंट मां के रूप् में काम करते हैं। एक जनरल ड्यूटी असिसटेंट को रोगी की देखभाल का व्यावहारिक ज्ञान जरूर होना चाहिए, साथ ही सेवा का जज्बा भी जरूरी है। संवाद में कुशलता हो, शांत स्वभाव हो तो और बेहतर। इसके अलावा समय के प्रबंधन का खयाल रखना भी जरूरी है। जो लड़कियां या लड़के सोशल वर्क में कुछ करना चाहते हैं, उनके लिए यह बेहतरीन कॅरियर है। आजकल जितनी तेजी से हेल्थकेयर सेंटर्स का विकास हो रहा है, इससे असीम संभावनाओं के द्वार खुलने लगे हैं।

कहां-कहां हैं अवसर

यह कोर्स कई नए रास्ते खोलता है। हेल्थ फिटनेस को लेकर लोगों में बढ़ती जागरुकता के मद्देनजर जनरल ड्यूटी असिस्टेंट या फिर नर्सिंग सहायक के लिए अवसरों की कमी नहीं है। ऐसे बहुत से प्रोफेशन हैं, जो सीधे-सीधे सेवा सत्कार एवं देखभाल से जुड़े हुए हैं। मरीजों की देखभाल को न सिर्फ ड्यूटर, बल्कि आत्मिक रूप् से भी स्वीकार करने की जरूरत होती है। विदेशों में भी जनरल ड्यूटी असिस्टेंट की काफी डिमांउ है। बतौर जनरल ड्यूटर असिस्टेंट आपको किसी भी अस्पताल, नर्सिंग होम, क्लिनिक, हेल्थ डिपार्टमेंट, पुनर्वास गृहों, मिलिट्री ठिकानों, इंडस्ट्रियल हाउसेज, कारखानों, रेल्वे और पब्लिक सेक्टर के मेडिकल डिपार्टमेंट, ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट आदि में काम करने का अवसर मिलता है।

योग्यता

जनरल ड्यूटी असिस्टेंट की पढ़ाई के दौरान आपको नर्सिंग प्रक्रियाओं, स्टोर कीपिंग, कार्डियक केयर, जैव चिकित्स के साथ व्यवहार कुशलता जैसी महत्वपूर्ण बातों की उचित ट्रेनिंग दी जाती है। मानव सेवा के साथ चिकित्सा के क्षेत्र में रुचि रखने वाले युवकों और युवतियों के लिए नर्सिंग सहायक भी बहुत ही अच्छा कॅरियर है। जनरल ड्यूटी असिस्टेंट के क्षेत्र में अपना कॅरियर बनाने के लिए आपकी न्यूनतम क्वालीफिकेशन 12वीं पास होना अनिवार्य है।

आमदनी का जरिया

एक जनरल ड्यूटी असिस्टेंट की आमदनी 10 हजार से शुरू होती है। लेकिन तजुर्बे के साथ-साथ सैलेरी में इजाफा होता चला जाता है। अगर नर्सिंग में डिप्लोमा होता चला जाता है। अगर नर्सिंग में डिप्लोमा, डिग्री हासिल कर लेते हैं तो आपकी तरक्की होगी।