कॅरियर में लाएं सफलता की लहर 

समुद्र की हिलोर मारती लहरों के बीच चुनौतियों और अवसरों से भरपूर कॅरियर बनाने के इच्छुक भारतीय युवा कर सकते हैं इडिंयन कोस्ट गार्ड में नाविक (जरनल डयूटी) पद के लिए आवेदन कॅरियर के लिहाज से यह अच्छा विकल्प है। इस पद के लिए सिर्फ भारतीय अविवाहित युवा ही आवेदन कर सकते है। चयन के लिए प्रवेश और चिकित्सीय परीक्षण करवाया होगा आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और अतिंम तिथि 13 जुलाई है। 

क्या है योग्यता 

आवेदन कम से कम 50 प्रतिशत अंको के साथ बारहवीं पास हो और फिजिक्स एवं मैथ्स में भी कम से कम 50- 50 प्रतिशत अंक हो राष्टीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं में पहले दूसरे या तीसरे स्थान पर आने वाले खिलाड़ियों को न्यूनमत कटऑफ में पांच प्रतिशत की छूट मिलेगा कोस्ड गार्ड पिताओं या सेवा में शहीद हुए पिताओं के बच्चों को भी यह छूट प्राप्त है। उम्र सीमा 18 से 22 साल तय की गई है। अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति को पांच साल और अन्य पिछड़ा वर्ग को उम्र सीमा में तीन साल की छूट मिली हुई है। 

देनी होगी परीक्षा 

इंडियन कोस्ट गार्ड के इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदक को लिखित परीक्षा देनी होगी लिखित परीक्षा में बहुविकल्पीय सवाल पूछें जाएगें जो कि 12 वीं तक की फिजिक्स बेसिक केमिस्ट्री मैथ्स और इंग्लिश से जुड़े होंगें इसके अलावा जरनल नॉलेज कंरट अफेयर्स क्वॉटिटेटिव एप्टीटयूड और रीजनिंग आदि से जुड़े सवाल भी इसमें पूछें जाएगें इस परीक्षा में अच्छे अंक लाने वालों को ही फिजिकल फिटनेस टेस्ट में शामिल किया जाएगा। 

जरूरी दस्तावेज 

लिखित परीक्षा में बैठने से पहले जो दस्तावेज आवेदक को एग्जाम सेंटर में लेकर जाने है वे इस प्रकार है भरे हुए फॉर्म की दो प्रतिया दसवी और बारहवीं के मूल सर्टिफिकेट और मूल डोमिसाइल सर्टिफिकेट फोटो आईडी प्रूफ कास्ट सर्टिफिकेट (यदि मान्य हो) और पासपोर्ट साइज की दस कलर्ड फोटोग्राफ। 

कैसे होगा चयन 

प्रत्येक सेंटर को मिले आवेदनों में से योग्य पाए गए आवेदको की लिखित परीक्षा का आयोजन अगस्त सिंतबर में होगा इस परीक्षा को पास करने वालों फिजिकल फिटनेस टेस्ट और मेडिकल एग्जामिनेशन (प्रारभिक) देना होगा। फिजिकल फिटनेस टेस्ट में पास होने वाले लोगों को इडियन कोस्ट गार्ड द्वारा निर्धारित केंदों पर नियुक्त से पूर्व किया जाने वाला मेडिकल टेस्ट कराना होगा। इसें बाद अतिंम सूची तैयार की जाएगी। 

कैसे करें तैयारी 

आईसीजी की लिखित परीक्षा में बैठने के लिए आवेदक को अपने 12 वीं तक के फिजिक्स केमिस्ट्री और मैथ्स के कॉन्सेप्ट स्पष्ट करने चाहिए और साथ ही इंगिलश का अभ्यास करना चाहिए इसके लिए एनसीईआरटी की किताबों की मदद लें और फिर प्रतियोगी परीक्षा की किताबों से पढ़ाई करें। करंट अफेयर्स के लिए नियमित रूप से अखबार पढ़ें और टीवी पर न्यूज बुलेटिन सुनें।  रक्षा मंत्रालय के तहत आने वाला आईसीजी सशस्त्र बलों का ही एक अंग है। मौजूदा पदों पर अविवाहित पुरूष ही आवेदन कर सकते है।