पीआर में बनाएं ब्राइट कॅरियर

पब्लिक रिलेशंस आज के दौर में कंपनियों की छवि बनाने वाला सबसे अहम कॅरियर है। किसी बड़ी कंपनी या शख्सियत की जो भी इमेज बिल्डिंग मीडिया में की जाती है, उसके पीछे उस कंपनी या शख्सियत द्वारा हायर की गई पीआर फर्म का बहुत बड़ा योगदान होता है। किसी खराब स्थिति में लोगों तक अपनी बात पहुंचाने या अच्छे दौर में अपने अच्छे कामें के प्रचार के लिए ये लोग पीआर प्रोफेशनल्स की मदद लेते हैं। कम्यूनिकेशन के इस दौर में पब्लिक रिलेशंस में कॅरियर उज्जवल है।

कई हैं संस्थान

पीआर से जुड़े यूजी और पीजी स्तर के कोर्स करवाने वाले कई बड़े संस्थान भारत में हैं। ये संस्थान हैं- इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्यूनिकेशन, मुद्रा इंस्टीट्यूट ऑफ कम्यूनिकेशन्स अहमदाबाद (एमआईसीए), सेंट जेवियर इंस्टीट्यूट ऑफ कम्यूनिकेशन्स, सिंबायोसिस इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया एंड कम्यूनिकेशन आदि।

क्या है योग्यता

पीआर सेक्टर से जुड़े कोर्सेज में 12वीं या ग्रेजुएशन के बाद प्रवेश लिया जा सकता है। इस कोर्स के लिए चयन करते समय व्यक्ति के लिखने, बोलने के कम्यूनिकेशन स्किल्स की और मुश्किल स्थितियों को हैंडल करने की क्षमता की खास परख की जाती है।

कहां हैं अवसर

पीआर फील्ड में कॅरियर बनाने वाले लोगों के लिए सिर्फ प्राइवेट ही नहीं बल्कि सरकारी संस्थानों में भी नौकरियां हैं। विभिन्न सरकारी अस्पताल, विभाग, संस्थान, कंपनियां अपनी बात लोगों तक पहुंचाने के लिए पीआर पर्सन्स या पीआरओ की नियुक्तियां करते हैं। निजी कंपनियां भी पीआर प्रोफेशनल्स को अच्छा पैकेज देती हैं।

कितना मिलेगा वेतन

पीआर फील्ड में शुरू में तो ट्रेनी लेवल पर एंट्री मिलती है, जब आप पीआर प्रोसेस के गुर सीखते हैं। इस स्तर पर आपको 2 से 5 लाख रुपए, सालाना मिल सकते हैं। वेतन में वृद्धि आपके अनुभव और प्रदर्शन के आधार पर होती है। इस फील्ड में कुछ हजार से शुरुआत करके आप मासिक तौर पर लाखों भी कमा सकते हैं।

सुनहरा है भविष्य

इमेज बिल्डिंग के इस दौर में पीआर प्रोफेशनल्स की बढ़ती मांग के बारे में पीआर सॉल्यूशन्स के बारे में पीआर सॉल्यूशन्स इंडिया के प्रमुख एस विजय कुमार कहते हैं कि पीआर सेक्टर में कॅरियर बनाने वाले युवाओं का भविष्य उज्जवल है। उन्हें इस क्षेत्र को समझने के साथ प्रतिद्वंद्वियों की मानसिकता भी समझनी होगी और इसके लिए बेहतर योजनाएं बनानी होंगी। मेहनती और उत्साही युवाओं की टीम के साथ मिलकर काम किया जाए तो पीआर में अच्छी सफलता मिलती