बॉब आइगर
वॉल्ट डिज्नी के चेयरमैन

10 फरवरी, 1951 को न्यूयॉर्क के लॉन्ग आईलैण्ड में जन्म बॉब आइगर एक अमेरिकन बिजनेसमैन और द वॉल्ट डिज्नी कंपनी के चेयरमैन द चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर है। वॉल्ट डिज्नी दुनिया की सबसे मशहुर मास मीडिया कंपनी है। बॉब एक ऐसी कंपनी डिज्नी की कमान संभाले हुए है, जिसकी स्थापना 1923 में हुई और आज भी लोगो की नजर में उसका काफी सम्मान है। वह 2000 में डिज्नी के अध्यक्ष बनें। 2005 में वह कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बनें।

शुरू में मौसम की जानकारी देते थे 

बॉब के पिताजी द्वितीय विश्व युद्ध में सैनिक रह चुके थे। बॉइ ने इथाका कॉलेज से अपनी अंडरग्रेजुएट स्टडीज की। उन्होने टेलीविजन और रेडियो मे बैचलर ऑफ साइंस की डिग्री ली। उन्हांने कॅरियर की शुरूआत में लोकल टेलीविजन स्टेशन पर मौसम की जानकारी दी। इसके बाद उन्होने अमरीकन ब्रॉडकास्टिंग कंपनी (एबीसी) ज्वॉइन की।

आलोचना का कीजिए सम्मान

बॉब कहते हैं कि रचनात्मक प्रक्रिया में हमेशा चुनोतियां होती है। जब भी मेरी रचनात्मक की आलोचना होती है तो मैं तहेदिल से इसका सम्मान करता है। मैं कम्पीटिशन पर कभी फोकस नही करता। अगर आप यही देखते रहेंगे कि लोग क्या कर रहे है तो आप भूल जाएंगे कि आपको क्या करना है।

बन गए स्टीव जॉब्स के दोस्त

मुख्य कार्यकारी अधिकारी बनने के बाद बॉब के सामने सबसे बडी चुनौती स्टीव जॉब्स के साथ डिजनी के संबंधां को सुधारना था। उन्होंने स्टीव को पिक्सार कंपनी बेचने की पेशकश की। बॉब ने 7.4 बिलियन डॉलर में कंपनी खरीदी और स्टीव डिज्नी के सबसे बडे स्टॉकहोल्डर बन गए। स्टीव ने बॉब की बेबाकी और ईमानदारी की खुलकर तारीफ की और दोनो दोस्त बन गए।