BIT से बीएससी इन एनीमेशन करने का मौका
15 जून 2017 तक इच्छुक आवेदक बीआईटी के इस प्रोग्राम के लिए आवेदन कर सकते हैं। बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी ने अपने बीएससी इन एनीमेशन एंड मल्टीमीडिया प्रोग्राम के लिए योग्य आवेदकों से आवेदन मंगवाए हैं। यह आवेदन शैक्षणिक सत्र 2017 के लिए आमंत्रित किए गए हैं बीआईटी ने अपने जयपुर और नोएडा कैंपसेज के लिए आवेदन मंगवाए हैं। आवेदकों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। आवेदक 15 जून 2017 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। क्लासेज की शुरुआत जुलाई 2017 में होगी।
क्या है योग्यता
बीआईटी के इस प्रोग्राम में एडमिशन के लिए आवेदकों के 12वीं क्लास में न्यूनतम 50 प्रतिशत मार्क्स होना जरूरी हैं। इसके साथ ही आवेदकों के पास 12वीं में इंग्लिश सब्जेक्ट होना जरूरी है। वहीं, एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी कैटेगरी के आवेदकों के 12वीं कक्षा में न्यूनतम 45 प्रतिशत मार्क्स होने जरूरी हैं। जनरल कैटेगिरी के जिन आवेदकों का जन्म 1 अक्टूबर 1992 को या उसके बाद हुआ ह, केवल वही इस प्रोग्राम के लिए योग्य हैं। एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी कैटेगिरी के आवेदकों के लिए यह जन्म तिथि 1 अक्टूबर 1987 रखी गई है।
चयन प्रक्रिया
आवेदकों का चयन 12वीं क्लास के मार्क्स, क्रिएटिव एप्टीट्यूड टेस्ट और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। 12वीं के मार्क्स को 50 प्रतिशत, एप्टीट्यूड टेस्ट में हासिल किए स्कोर को 40 प्रतिशत और इंटरव्यू के मार्क्स को 10 प्रतिशत का वेटेज दिया जाएगा।
ये हैं जरूरी तारीखें
प्रोग्राम के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 15 जून 2017 रखी गई है। शॉर्टलिस्ट किए गए आवेदकों की घोषणा 16 जून 2017 को की जाएगी। एप्टीट्यूड टेस्ट, इंटरव्यू और काउंसलिंग का आयोजन नोएडा कैंपस में 22 जून 2017 को और जयपुर कैंपस में 24 जून 2017 को होगा।