एयर बीएनबी ने बदला स्टे का अंदाज 

किसी नए शहर या किसी नए देश में जाने से पहले आपकी सबसे बड़ी चिंता किस बात को लेकर होती है यह चिंता होती है स्टे की आप वहां रहने की उचित व्यवस्था के लिए सबसे ज्यादा मशक्कत करते है। ट्रैवलिंग पर निकलने से पहले हम यह सुनिश्चित कर लेना चाहते है कि हमारा स्टे एक अच्छी और सुरक्षित जगह पर हो और उसके चार्जेज भी उचित हों। कई बार नई जगह पर जाकर रूकने की जगह खोजने पर सही जगह मिल जाती है लेकिन हर बार ऐसा नही होता ऐसे में टिप का मजा किरकिरा हो जाता है। इस परेशानी को दूर करते हुए एयर बीएनबी डॉट कॉम ट्रैवलिंग पर निकलने वाले लोगों को टै्रवल शुरू करने से पहले ही उनकी डेस्टिनेशन पर उपलब्ध स्टे के विकल्पों के बारे में बता देती है। इसका फायदा यह होता है कि एक तो आप अपनी पसंद और जरूरत के हिसाब से जगह चुन लेते है और दूसरा यह कि आपको पहले से ही पता रहता है कि स्टे पर इतना खर्च आना है। एयर बीएनबी आपको अपार्टमेंट विला कॅटिज जैसी अकॉमोडेशन की पूरी रेंज उपलब्ध करवाता है। आप खाली घरों को भी चुन सकते है। और किसी के घर में जाकर रूकने का विकल्प भी सकते है। विकल्पों की भरमार के कारण इसका खासा क्रेज है। 

एयर बीएनबी 

अगस्त 2008 में अमरीका के सेन फ्रासिस्को से शुरू हुई एयर बीएनबी एक ऐसा मंच है जो लोगों को दुनिया के विभिन्न कोनों में यात्रा के दौरान रूकने के लिए अपनी पसंद का घर ऑनलाइन या मोबाइल फोन पर चुन लेने का विकल्प देता है। यह ट्रैवलर्स को चिंता से मुक्त रखता है। 

छोटे बड़े देश 

एयर बीएनबी डॉट कॉम पर दुनिया के 191 से ज्यादा देशों के 34 हजार से ज्यादा शहरों में बने लाखों मकान लिस्टेड है। इन देशों में इटली के रोम से लेकर इंडोनेशिया का बाली तक लिस्टेड है। दिल्ली मुंबई समेत भारत के भी बहुत से क्षेत्र इस पर लिस्टेड है। सुदूर पहाड़ी इलाकों तक की प्रॉपटीज इस वेबसाइट पर चुनी जा सकती है। 

स्टे ऑप्शन्स 

एयर बीएनबी आपको आपकी पसंद और जरूरत के हिसाब से स्टे ऑप्शन्स उपलब्ध करवाता है। आप अपार्टमेंट भी चुन सकते है। विला भी कैसल भी ले सकते है और रूम को किसी के साथ शेयर भी कर सकते है। लिस्टेड प्रॉपटी को पसंद करने से पहले उसकी तस्वीरों और संबधित जानकारी वंबसाइट पर देखी जा सकती है। 

शेयरिंग ऑप्शन 

टै्रवलिंग का जुनून रखने वाले कई लोग इस दौरान किसी के साथ कमरा साझा करने के विकल्प को खुशी से चुनते हैं। किसी नए देश में जाकर वहां के लोगों के साथ उनके घर में रहने का विकल्प वे छोड़ना नहीं चाहते यह एक नया अनुभव होता है। ये विकल्प एयर बीएनबी पर उपलब्ध हैं। 

कैसे हो बुक 

एयर बीएनबी पर अपना अकाउंट बनाकर आप कभी भी ऑनलाइन बुकिंग करा सकते है। बुकिंग के लिए आपको एयर बीएनबी पर रजिस्ट्रेशन करवाया होगा इसके लिए अपनी प्रोफाइल में पूरी जानकारी भरें इसमें फोटो और वेरिफिकेशन भी हो सके। बाद अपनी पसंद की प्रॉपट्री ढूढें और बुक करें। बुकिंग के लिए आपके अनुरोध को आपके होस्ट अलग अलग तरीके से कन्फर्म कर सकते है। यहां इस्ंटेंट बुक का भी विकल्प है। 

बनें होस्ट 

एयर बीएनबी पर आपके पास सिर्फ मेहमान बनने का ही अवसर नही हैं इसकी मदद से आप मेजबान भी बन सकते है। अपने खाली पड़े घर को या अपने मकान में खाली पड़े कमरे को आप दूसरों के लिए खोल सकते है। इसके लिए आपको अपनी प्रॉपर्टी एयर बीएनबी पर लिस्टेड करवानी होगी इस तरह आप अपनी खाली पड़ी प्रॉपटी से कुछ अतिरिक्त कमाई कर सकते है। और नए लोगों से मिल भी सकते है। 

डिस्काउंट ऑप्शन 

एयर बीएनबी के जरिए मिलने वाले कूपन कोड का इस्तेमाल बुकिंग के दौरान करके आप बुकिंग पर आने वाले खर्च में डिस्काउंट पा सकते है। इसके अलावा आप अपने ओस्त को इन्वाइट भेजेंगे तो उसे ट्रैवल क्रेडिट मिलेगा जिसको इस्तेमाल बुकिंग में हो सकता है। उसके द्वारा बुकिंग कराए जाने पर आपको ट्रैवल क्रेडिट मिलेगा जो आपकी बुकिंग के दौरान काम आएगा यह चेने बनाने से डिस्काउंट मिलते है। 

सिक्योरिटी 

टै्रवलिंग कर रहे लोगों कों रहने का बढ़िया ठिकाना उपलब्ध करवाने और प्रॉपर्टी के मालिको को मेहमान उपलब्ध करवाने के इस क्रम में सुरक्षा का खास ख्याल रखा जाता है। दोनो ही पक्षों कर आईडी की वेरोफिकेशन की जाती है। इसके अलावा लिस्टिड की जा रही प्रॉपर्टीज में सुरक्षा के लिहाज से जरूरी उपकरणों पर भी जोर दिया जाता है।