डेटा एनालिटिक्स में इस वर्ष के अंत तक 50 हजार प्रोफेशनल की जरूरत
बिजनेस में बढ़ती प्रतिस्पर्धा के कारण कंपनियां अपने विस्तार के लिए नए तरीके अपना रही हैं। इन तरीकों में से एक है डेटा एनालिटिक्स एक ऐसी प्रक्रिया है, जिसके अंतर्गत टेक्नोलॉजी का उपयोग कर मौजूदा डेटा का एनालिसिस किया जाता है। कंपनियां इस एनालिसि के आधार पर भविष्य के फैसले लेती हैं। डेटा एनालिटिक्स का उपयोग बिजनेस ग्रोथ, लागत कम करने और काम की प्रक्रिया को बेहतर करने के लिए किया जाता है। अलग-अलग क्षेत्र की कंपनियां विभिन्न तरीकों से डेटा एनालिटिक्स का उपयोग करती हैं। उदाहरण के लिए टेलीकॉम सर्विसेस प्रोवाइडर कंपनियां इसकी मदद से यूजेस और चार्जिंग पैटर्न का विश्लेषण करती है। हाल ही में आई एक स्टडी रिपोर्ट के मुताबिक अगले एक साल में देश में डेटा एनालिटिक्स से संबंधित 50 हजार लोगों की जरूरत होगी।
बीई या बीटेक के छात्रों के लिए ज्यादा मौके
डेटा एनालिटिक्स में मैथमेटिकल स्किल का उपयोग होता है। इसलिए इसमें जॉब के लिए इससे संबंधित बेचलर डिग्री होनी आवश्यक है। हालांकि कुछ जॉब के लिए मास्टर डिग्री की आवश्यकता होती है। कंप्यूटर साइंस, स्टैटिस्टिक्स या इससे संबंधित कोर्स करने वाले छात्रों के लिए इसमें ज्यादा संभावनाएं होती है। रिपोर्ट के अनुसार डेटा एनालिटिक्स में इस वर्ष करीब 42 फीसदी नौकरियां बीई या बीटेक वालों के लिए, 26 फीसदी पोटस्टग्रेजुएट डिग्री और 10 फीसदी एमबीए और पीजीडीएम करने वालों के लिए होगी।
विभिन्न इंडस्ट्री में जॉब
डेटा एनालिटिक्स प्रोफेशनल के लिए कई इंडस्ट्री में जॉब के अवसर मौजूद हैं। ये प्रोफेशनल बैंकिंग और फाइनेनशियल सर्विसेस, ई-कॉमर्स इंडस्ट्री, फार्मास्युटिकल व हेल्थकेअर, एनजी्र व यूटिलिटी, मीडिया एंड एंटरटेनमेंट, टेलीकॉम, रिटेल, ऑटोमोबाइल और टै्रवल एंड हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री में जॉब कर सकते हैं।
1.8-2.5 लाख रुपए सालाना का शुरुआती पैकेज
डेटा एनालिस्ट के क्षेत्र में कॅरियर शुरू करने वाले प्रोफेशनल्स को औसतन 15 से 20 हजार रुपए प्रति माह का पैकेज मिलने की संभावना होती है। हालांकि विभिन्न इंडस्ट्री के अनुसार सैलरी अलग-अलग हो सकती है। कुछ वर्ष के अनुभव के बाद 4 से 6 लाख रुपए तक सालाना पैकेज मिल सकता है। बेहतर पद के साथ यह 7 से 8 लाख रुपए सालाना तक हो सकता है।