आईआईएम में एडमिशन 
 
इडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (आईआईएम) से पासआउट स्टूडेंट्स का देश -विदेश की बड़ी -बड़ी कंपनियों और स्टार्टअप्स में मोटे पैकेज पर प्लेसमेंट होता है। ऐसे में कॉर्पोरेट सेक्टर में कॅरियर बनाने का सपना देखने वाले स्टूडेंट्स आईआईएम में एडमिशन चाहते हैं। बहरहाल, आईआईएम सहित देश के टॉप प्रबंध संस्थानों में पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम्स में दाखिले की पहली सीढ़ी है कॉमन एडमिशन टेस्ट (कैट)। 
आईआईएम में एडमिशन -
कॉमन एडमिशन टेस्ट के स्कोर के आधार पर आईआईएम अहमदाबाद, अमृतसर, बंगलौर, बोध गया, इंदौर, जम्मू, काशीपुर, कोझिकोड, लखनऊ, नागपुर, रायपुर, रांची, रोहतक, संबलपुर, शिलांग, सिरमौर, तिरुचिरापल्ली, उदयपुर में पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम्स इन मैनेजमेंट में दाखिला दिया जाता है। इनके अलावा देश के बहुत से प्रतिष्ठित प्रबंध संस्थानों में भी पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम्स में एडमिशन के लिए कैट का स्कोर जरूरी होता है। प्रवेश प्रक्रिया के तहत प्रत्येक के तहत प्रत्येक आईआईएम का अपना सलेक्शन क्राइटेरिया है, जिसमें एकेडमिक कटऑफ और कैट स्कोर शामिल होता है।  
इस कोर्स के लिए योग्यता  -
कैट में अपीयर होने के लिए अभ्यर्थी के मान्यता प्राप्त युनिवर्सिटी या इंस्टीट्यूट से ग्रेजुएशन में कम से कम 50 फीसदी अंक या इसके समकक्ष सीजीपीए होना जरूरी हैं। एससी, एसटी और पर्सन विद् डिसेबिलिटी कैटेगरी के अभ्यर्थियों के लिए 45 फीसदी अंक जरूरी हैं। स्नातक परीक्षा में बैठ रहे स्टूडेंट भी कैट दे सकते हैं। कोई बाध्यता तय नहीं है। 

General Knowledge, Computer Knowledge, Science Free Quiz Available In English And Hindi - Click Here