मरीन इंजीनियरिंग : में बनाए कॅरियर 

आपको समुद्र की लहरें अपनी ओर आकर्षित करती हैं तो आप मरीन इंजीनियरिंग और नॉटिकल साइंस में अपना कॅरियर बना सकते हैं। इस क्षेत्र में शुरुआती लेवल पर भी काफी अच्छा पैकेज होता है। मरीन इंजीनियरिंग बहुत ही चुनौतियों से भरा कॅरियर है, क्यांकि इसमें एक लम्बे समय तक आपको जहाज पर ही गुजारना होता है। हालांकि इसमें देश -विदेश में घूमने की सहूलियत भी होती हैं। ऐसे में आप रोमांच की लहरो पर कॅरियर का जहाज चला सकते हैं। अगर आपने बीटेक मरीन इंजीनियरिंग या बीएससी नॉटिकल साइंस कोर्स किया हुआ है तो आपके लिए इस क्षेत्र में जॉब की काफी अपॉर्च्युनिटीज हैं।
केएलएमईई   :-
डीजीशिपिंग इंस्टीट्यूट गवर्नमेंट ऑफ इंडिया के मरीन प्रोग्राम्स में एडमिशन के लिए केएल मरीन एंट्रेंस एग्जाम (केएलएमईई) आयोजित किया जाता है। इस एंट्रेंस टेस्ट के जारिए बहुत से मरीन इंजीनियरिंग कॉलेजों में बीटेक मरीन इंजीनियरिंग और बीएससी नॉटिकल साइंस कोर्स में प्रवेश दिया जाता है। चार वर्षीय डिग्री कोर्स बीटेक मरीन इंजीनियरिंग डायरेक्टर जनरल ऑफ शिपिंग, गवर्नमेंट ऑफ इंडिया और ऑल इंडिया काउंसिल फॉर टेक्निकल एजुकेशन (एआईसीटीई)से अप्रुव्ड है। इसमें मरीन इंजीनियरिंग और शिपबोर्ड प्रैक्टिस की व्यापक ट्रेनिंग दी जाती है। वहीं बीएससी नॉटिकल साइंस भी डायरेक्ट जनरल शिपिंग, गवर्नमेंट ऑफ इंडिया से मान्यता प्राप्त कोर्स है। इसमें स्टूडेंट को नेविगेशन, वॉचकीपिंग, सीमैन शिप, कार्गो, ब्रिज इक्विपमेंट आदि का प्रशिक्षण दिया जाता है। 
इस कोर्स के लिये योग्यता   :-
बीटेक मरीन इंजीनियरिंग और बीएससी नॉटिकल साइंस के लिए आवेदन के मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं में फिजिक्स, कैमिस्ट्री और मैथ्स यानी पीसीएम में कम से कम 60 फीसदी एग्रीगेट मार्क्स होने चाहिए। साथ ही 10वीं या 12वीं में इंग्लिश सब्जेक्ट में कम से कम 50 प्रतिशत अंक होना जरूरी है। बीटेक के लिए रिटन और स्पोकन इंग्लिश में फ्लूएंसी भी होनी चाहिए।