लॉ ग्रेजुएट्स के लिए जॉब प्रोफाइल्स के अच्छे मौके 

कॅरिअर के लिहाज से देखें तो लॉ यानी कानून के क्षेत्र में कॅरिअर का स्कोप अब केवल अदालत तक सीमित नहीं रह गया है। यह अब पहले से कहीं ज्यादा व्यापक हो गया है जहां दूसरे क्षेत्रों में भी ली लॉ ग्रेजुएट्स के लिए ढेरों विकल्प खुल चुके हैं। इस डिग्री के साथ आप देश-विदेश की मल्टीनेशनल कंपनियों, निजी कंपनियों, बैंकों, अदालतों, सरकारी विभागों, सोशल वर्क आदि में कानूनी सलाहकार (लीगल एडवाइजर), ज्यूडिशियल ऑफिसर, लॉ ऑफिसर के अलावा कम्प्यूटर फोरेंसिक व पर्यावरण एक्सपर्ट बन सकते हैं। जो युवा ग्रेजुएट्स अपना दायरा बढ़ाना चाहते हैं, वे एलएलबी के बाद कंपनी सेक्रेटरी और बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन जैसे कोर्सेज भी कर सकते हैं। साथ ही लॉ में अगर एक सफल कॅरिअर की नींव रखना चाहते हैं तो मजबूत कम्यूनिकेशन, लॉजिकल रीजनिंग और एनालिटिकल स्किल्स के साथ पढ़ने और याद रखने की काबिलियत होना जरूरी हैं। 
आप ये कोर्स कर सकते हैं। -
ग्रेजुएशन के स्तर पर लॉ के लिए दो तहर के कोर्स उपलब्ध हें। पहला है इंटीग्रेटेड 5 ईयर ग्रेजुएट डिग्री जहां आपको बीए, बीएससी, बीकॉम और बीबीए जैसे दूसरे विषयों के साथ लॉ की डिग्री हासिल करने मौका मिलता है। इनमें से किसी एक का चयन आप अपने इंट्रेस्ट और 12वीं की स्ट्रीम के आधार पर कर सकते है। दूसरा कोर्स है तीन वर्षीय लॉ डिग्री जिसमें आप किसी भी स्ट्रीम से ग्रेजुएशन के बाद एडमिशन ले सकते है । 
लॉ स्टूडेंट्स कर सकते है इन जॉब्स के लिए अप्लाय 
न्यायिक व पुलिस सेवा : 
लॉ ग्रेजुएट्स के लिए ज्युडिशियल सेवा परीक्षा होती है, जिसे जिसे पास करके वे सिविल जज बन सकते हैं। इसके अलावा वकीलों को उनके अनुभव के आधार पर यूपीएससी की ओर से केंद्रीय सेवाओं में लॉ ऑफिसर, लीगन-डिप्टी एडवाइजर आदि पदों पर नियुक्ति दी जाती है। दूसरी तरफ राज्यों में पुलिस, राजस्व एवं न्यायिक विभागों में भी वकील नियुक्त किए जाते हैं। ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट, जिला एवं सत्र न्यायाधीश, सब -मजिस्ट्रेट, एडवोकेट जनरल नोटरी एवं शपथ पत्र आयुक्त मिलती हैं।
कॉर्पोरेट क्षेत्र : 
कई बड़े कॉर्पोरेट हाउसेज और कंपनियों के बीच मर्जर, डी-मर्जर, एक्विजिशन , विवाद सुलझाने के लिए वकीलों व लीगल एडवाइजर्स की मदद ली जाती है। नामी डेवलपर और बिल्डर भी प्रॉपर्टी कारोबार से जुड़े वकीलों व लीगल एडवाइजरों की सेवाएं लेते हैं। इसके अलावा इच्छी कंपनियों में भी कंपनी सेक्रेटरी और लॉ रिपोर्ट राइटर के विकल्प भी मौजूदा होते हैं। 
लिटिगेशन :
एलएलबी के बाद बार काउंसिल ऑफ इंडिया की परीक्षा पास करके कोर्ट में प्रैक्टिस करने का अधिकार मिलता है। एक काबिल वकील बनने के लिए कानून की नॉलेज, मजबूत दलील व तर्क शक्ति के साथ सबूत खोजने की क्षमता होनी चाहिए। वे आपराधिक, सिविल व कॉमशिर्यल केसों में क्लाइंट्स की पैरवी करते हैं। 
लेखन, रिसर्च और रिपोर्टिंग :
जो लॉ ग्रेजुएट्स देश -विदेश की ताजा घटनाओं ओर राजनीति के बारे में लिखने -पढ़ने में गहरी रुचि रखते हैं, उनके लिए महत्वपूर्ण कानूनी विषयों पर किताबें लिखने और लीगल जर्नलिज्म में अच्छा स्कोप है। एकेडमिक सोच रखने वाले लॉ ग्रेजुएट्स हाई -सुप्रीम कोर्ट की लाइब्रेरी में लॉ की स्टडी कर सकते हैं और सीनियर वकीलों से लॉ के इतिहास, बदलावों और तुलनात्मक अध्ययन पर सलाह भी ले सकते हैं।
इंटलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट्स :
आजकल बिजनेस प्रतिस्पर्धा में इंटलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट्स की अहमियत इतनी बढ़ गई है कि इससे जुड़े कानून विशेषज्ञों की भारी मांग रहती है। किसी नई रिसर्च से बने नए उत्पाद पर एकाधिकार देने के लिए पेटेंट व कापीराइट कानून हैं। अगर कोई भी इस कानून का उल्लंघन करता है तो अदालती लड़ाई लड़ने के लिए वकीलों की जरूरत होती हैं।
अंतरराष्ट्रीय कानून : 
प्रतिष्ठित युनिवसिर्टी से लॉ की डिग्री और इंग्लिश भाषा पर मजबूत पकड़ के साथ अंतरराष्ट्रीय घटनाओं में रुचि लेने वाले इंटनेशनल लॉ में कॅरिअर बना सकते है। इसके तहत अलग-अलग देशों के आपसी मसलों या विवादों (व्यापार, प्रत्यर्पण, नागरिकता आदि) को कानून के जरिए सुलझाने की जिम्मेदारी निभानी होती है। कई मामलों को अंतरराष्ट्रीय ऑर्बिट्रेशन में सुलझाया जाता हैं, जिसमें लॉ ग्रेजुएट्स को पैरवी करने का मौका मिल सकता हैं।   
Railway Group 'D' Online Test Package Special Discount Offer Available - Click Here
Railway Group 'D'
Free Online Question Bank Available - Click Here
Railway Group 'D'
Online Previous Year Papars Available - Click Here