पॉलिटिकल साइंस पढ़कर आप इंटरनेशनल जॉब्स कर सकते हैं
पॉलिटिकल साइंस सोशल साइंस के विभिन्न पहलुओं का अध्ययन किया जाता है चाहे वे राष्ट्रीय स्तर के हों या अंतराष्ट्रीय लेवल के। इस सब्जेक्ट में आपको देश की राजनैतिक व्यवस्था, उसकी प्रकृति, व्यवहार और बदलावों का अध्ययन करने का मौका मिलता है। साथ ही साथ इंटरनेशल पॉलिटिक्स एंड अफेयर्स, पब्लिक अफेयर्स, इंटरनेशल रिलेशन, फॉरेन पॉलिसीज, पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन और सरकारी विधियों को पढ़ने का मौका भी मिलता है।
पॉलिटिकल साइंस के कोर्स -
डिग्री कोर्स : 12वीं के बाद स्टूडेंट्स बीए इन पॉलिटिकल साइंस की डिग्री ले सकते हैं। बैचलर्स के बाद एमए और उसके बाद एमफिल भी इस विषय में किया जा सकता हे। मास्टर डिग्री के बाद पॉलिटिकल साइंस में पीएचडी के लिए भी भरपुर अवसर हैं।
डिप्लोमा कोर्स : आप दूसरे सब्जेक्ट पढ़ते हुए पॉलिटिकल साइंस के शॉर्टटर्म कोर्स भी कर सकते है। इसके लिए कई डिप्लोमा कोर्स उपलब्ध हैं जैसे डिप्लोमा इन मिनिस्ट्री , डिप्लोमा इन पंचायती राज, पीजी डिप्लोमा इन पॉलिटिकल सिस्टम एंड गुड गवर्नेंस ।
सर्टिफिकेट कोर्स : इस श्रेणी में कुछ प्रमुख कोर्स हैं- सर्टिफिकेट कोर्स इन पंचायती राज, सर्टिफिकेट इन इंडियन कॉन्टिट्यूशन एंड पंचायती राज, सर्टिफिकेट प्रोग्राम इन ह्यूमन राइट, सर्टिफिकेट इन कंज्यूमर प्रोटेक्शन।
ऑनलाइन कोर्स : अगर रेग्युलर कोर्स नहीं कर सकते तो कई ऑनलाइन रिसोर्सेज है जहां आप यह सब्जेक्ट पढ़ सकते हैं । कोर्सेरा, उडेमी, ईडीएक्स, सेज जर्नल्स, नेशनल डिजिटल लाइब्रेरी ऑफ इंडिया जैसे प्लेटफॉर्म्स इसमें आपकी मदद कर सकते हैं। इसके अलावा यूट्यूब चैनल येल कोर्सेस (पॉलिटिकल साइंस), बायजू व सीईसी यूजीसी पॉलिटिकल साइंस आदि चैनलों के जरिए भी इस विषय की पढ़ाई कर सकते हैं।
इस फील्ड में संभावनाएं -
विषय पर मजबूत पकड़ रखने वाले स्टूडेंट्स के लिए लॉ फर्म्स, मार्केटिंग रिसर्च फर्म्स, फील्ड रिसर्च, लॉ एन्फोर्समेंट एजेंसी जैसे पुलिस व कोर्ट, पब्लिशिंग फर्म्स, राजनीतिक दल और विभिन्न व्यवसायों में जॉब्स के कई मौके उपलब्ध हैं। इसके अलावा ये खास जॉब्स स्टूडेंट्स के बीच काफी लोकप्रिय हैं - पब्लिक अफेयर्स रिसर्च एनालिस्ट, बजट एनालिस्ट, इंटरनेशनल रिलेशन्स, पॉलिटिकल साइंटिस्ट और जनसंचार इत्यादि ।
UGC NET All Subjects Exam Online Test Package, Free Online Test Series, Free Online Question Bank, Online Previous Year Papars Are Also Available In Toppersexam.com - Click Here