पर्यावरण एंव पारिस्थितिकी ( वन्यजीव )
1. वन्यजीव संरक्षण हेतु भारत में वन्यजीव बोर्ड का गठन वर्ष 1952 को किया गया।
2. वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 9 सितम्बर 1972 को पारित किया गया।
3. भारत सरकार ने बाघों की सुरक्षा हेतु वर्ष 1973 में वर्ल्ड वाइल्ड लाइफ फण्ड की सहायता से बाघ परियोजना का प्रारम्भ किया।
4. मध्य प्रदेश में सर्वाधिक संख्या में वन्यजीव अभ्यारण्य है।
5. भारतीय वन्यजीव संस्थान देहरादून में स्थित है।
6. भारत वर्ष 1976 में वन्य प्राणिजाति और वनस्पति जाति की संकटापन्न जातियों के अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार सम्बन्धी अनुबन्ध(कन्वेन्शन
ऑन इण्टरनेशनल ट्रेड इन एनडेन्जर्ड स्पीशीज ऑफ वाइल्ड फौना एण्ड फ्लोरा-साइटस) का हस्ताक्षरकर्ता बना।
7. दाचीगाम एक मात्र सेंक्चुअरी है जहां कश्मीरी महामृग पाया जाता है।
8. मॉरीशस का डोडो पक्षी विलुप्त हो गया है।
9. चीता या शिकारी तेन्दुआ को आईयूसीएन ने संकटग्रस्त प्रणी की श्रेणी में रखा है।